VIDEO: 'कोहली से मिलने के लिए पाकिस्तान से आई हूं', विराट ने पूरी की इस दिव्यांग लड़की की ख्वाहिश

एशिया कप 2022 का आगाज शनिवार से होना है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। क्रिकेट के कई दिग्गजों ने एशिया कप के लिए भारत को फेवरेट बताया है।

नई दिल्ली, 26 अगस्त। एशिया कप 2022 का आगाज शनिवार से होना है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। क्रिकेट के कई दिग्गजों ने एशिया कप के लिए भारत को फेवरेट बताया है। भारत-पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। अपने पहले मैच के लिए भारतीय खिलाड़ी नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।

पाकिस्तान की फैन से मिले कोहली

पाकिस्तान की फैन से मिले कोहली

ट्रेनिंग के दौरान स्टेडियम के आस-पास कई फैंस भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए आ हुए थे। इस दौरान गुरुवार रात ट्रेनिंग सेशन के बाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली पाकिस्तान की एक दिव्यांग फैन नूर के साथ एक खास मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। जब नूर के बारे में कोहली को पता चला वह खुद को रोक नहीं पाए और तुरंत उनसे मिलने पहुंच गए।

कोहली के लिए किया घंटों तक इंतजार

कोहली के लिए किया घंटों तक इंतजार

बता दें कि कराची की रहने वाली नूर विराट कोहली की जबरदस्त फैन है। वह स्पेशली कोहली से मिलने के लिए स्टेडिमय में पहुंची थी। ट्रेनिंग सेशन में आते समय तो कोहली का ध्यान उन पर नहीं गया। लेकिन जाते समय कोहली ने उनसे मुलाकात की। लगभग तीन घंटे तक भारतीय खिलाड़ियों ने नेट पर प्रैक्टिस किया और तब तक यह पाकिस्तानी फैंस कोहली का इंतजार करती रही।

'कोहली से मिलने के लिए पाकिस्तान से आई हूं'

'कोहली से मिलने के लिए पाकिस्तान से आई हूं'

यू-ट्यूब पर जारी एक वीडियो में इस लड़की ने विराट कोहली की खूब तारीफ की है। पाक टीवी से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं किसी और की नहीं बल्कि विराट कोहली की फैन हूं। मैं पाकिस्तान से सिर्फ इसलिए आई ताकि मुझे विराट के साथ तस्वीर खिंचवाने का मौका मिले। एक बेहतरीन क्रिकेटर के साथ-साथ वो काफी अच्छे इंसान भी हैं। उन्होंने हमें काफी टाइम दिया और हमारे साथ सेल्फी ली। इस लड़की का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान में भी है कोहली की फैन फॉलोइंग

इससे पहले एक पाकिस्तानी शख्स ने विराट कोहली को आवाज लगाई थी। जिसके बाद कोहली ने अपने उस पाकिस्तानी फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक कराई। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कोहली के इस फैन का नाम मोहम्मद जिब्रान बताया जा रहा है। मोहम्मद जिब्रान को उम्मीद है कि विराट कोहली एशिया कप में वापस फॉर्म में लौट आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+