क्या अयोध्या पहुंचे थे विराट कोहली? सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़, जानें वीडियो की सच्चाई
Virat Kohli Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है। पांच मैचो की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले में विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 22 जनवरी यानी कि सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर विराट कोहली के वहां आने की संभावना जताई जा रही थी।
अयोध्या पहुंचे कई क्रिकेटर: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई पूर्व क्रिकेटर पहुंचे हुए थे। सचिन तेंदुलकर से लेकर अनिल कुंबले तक इस समारोह में नजर आए। लेकिन विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और आर अश्विन जैसे खिलाड़ी इस खास मौके पर वहां मौजूद नहीं थे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बिना आए ही छाए कोहली: अयोध्या बिना आए ही विराट कोहली वहां पर छा गए। दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा के बाद टीम इंडिया की जर्सी में विराट कोहली का डुप्लीकेट अयोध्या की रोड पर निकल पड़ा। विराट कोहली के हमशक्ल को देखकर वहां मौजूद फैंस सेल्फी लेने के लिए उसके पास पहुंच गए। विराट कोहली के डुप्लीकेट ने भी विराट जैसा एटीट्यूड बनाकर रखा हुआ था। इस डुप्लीकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा वीडियो: वायरल वीडियो में विराट कोहली का डुप्लीकेट लोगों से बचने की कोशिश कर रहा है। जबकि फैंस उसके पीछे-पीछे मोबाइल लेकर दौड़ रहे हैं। हालांकि, विराट कोहली के डुप्लीकेट ने कई फैंस के साथ सेल्फी ली। वहीं कुछ लोगों को ऑटोग्राफ भी दिया। विराट कोहली के हमशक्ल को देखने के लिए उमड़ी भीड़ से लगातार चीकू- चीकू की आवाज़ आ रही थी। कोहली भले ही अयोध्या नहीं पहुंचे हो लेकिन उनके डुप्लीकेट ने पूरी महफिल लूट ली।












Click it and Unblock the Notifications