टी20 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन के बाद लंदन रवाना हुए विराट कोहली, अचानक भारत छोड़ने की क्या है वजह?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन टीम के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करने के बाद लंदन जाने का फैसला किया। कोहली की बारबाडोस से दिल्ली तक की 16 घंटे की उड़ान के बाद एक बार फिर से एयरपोर्ट पर दिखना फैंस को हैरान कर गया।
बिना किसी ब्रेक के कोहली ने फिर से भरी उड़ान
हालांकि, विराट कोहली ने अपने बिजी शेड्यूल के बाद बिना किसी ब्रेक के सभी काम किये, जिनमें भारत वापसी की थकान, टीम के होटल में जाना, प्रधानमंत्री से मिलना, मुंबई के लिए प्रस्थान करना, टीम बस परेड में शामिल होना, वानखेड़े पहुंचना, डांस करना, विजय रथ पर सवार होना ये सब शामिल था, और आखिर में फिर लंदन के लिए प्रस्थान करना।

कोहली का परिवार के प्रति दिखा अटूट प्रेम
दरअसल, विराट कोहली के लंदन जाने का एकमात्र कारण उनका परिवार है, जोकि अभी लंदन में ही है। यही कारण है कि थकान भरे दिन के बावजूद कोहली कथित तौर पर अपने परिवार के साथ रहने के लिए लंदन के लिए रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें- फोन खुलते ही खुल गया विराट कोहली की सफलता का राज! मोबाइल की स्क्रीन पर दिखी खास तस्वीर
पत्नी और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पहुंचे कोहली
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा कथित तौर पर अपने दो बच्चों वामिका और अकाय के साथ यूके में हैं। अनुष्का को टी20 विश्व कप के प्रतिष्ठित भारत बनाम पाकिस्तान खेल के लिए न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया था, लेकिन टूर्नामेंट के मैचों में फिर कभी नहीं देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications