Virat Kohli ने किराए पर दी अपनी ये बड़ी प्रॉपटी, हर महीने होगी इतनी कमाई? जानें किराया
Virat Kohli leases office spaces in Gurugram: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आए। कुछ दिन पहले ही विराट कोहली दूसरी बार पिता बने हैं। पिछले महीने यानी कि 15 फरवरी को उनके घर एक बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई 'अकाय' का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी।
आईपीएल में कर सकते हैं वापसी
विराट कोहली आईपीएल 2024 में क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट में ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि विराट कोहली इस सीजन आईपीएल से भी बाहर रह सकते हैं। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए लंबे समय से विराट कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया है। फॉफ डु प्लेसिस की कप्तानी में विराट कोहली से टीम को बड़े रनों की उम्मीद होगी। पिछला आईपीएल सीजन कोहली के लिए शानदार गुजरा था।

12 ऑफिस स्पेस किराए पर दिए
विराट कोहली को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, विराट कोहली ने गुरुग्राम में अपने 12 ऑफिस स्पेस किराए पर दे दिए हैं। इन ऑफिस स्पेस के बदले हर महीने लाखों में विराट कोहली को किराया मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर महीने विराट कोहली को करीब 9 लाख रुपये किराए के रूप में मिलेंगे। हर साल यह किराया 5 फीसदी बढ़ा दिया जाएगा।
रोहित भी करते हैं कमाई
कुछ दिन पहले ही विराट कोहली ने कई प्रॉपर्टी खरीदी थी। उन्होंने अलीबाग में भी एक फार्म हाउस खरीदा था। विराट कोहली से पहले रोहित शर्मा ने भी अपने दो फ्लैट किराए पर दिए थे। जिसका उन्हें हर महीने तीन लाख किराया मिलता है। बीसीसीआई कांट्रैक्ट और आईपीएल के अलावा विराट कोहली ऐड और कंपनियां में किए गए निवेश से भी अच्छा खासा पैसा कमाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications