गीतों के घर-बार में खिलेगा विराट कोहली का व्यापार, पूर्व कप्तान बने किशोर कुमार के किराएदार

मुंबई, 2 सितंबर: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने "गौरी कुंज" का एक हिस्सा ले लिया है। ये एक बंगला है जिसका मालिकाना हक प्रसिद्ध अभिनेता-गायक किशोर कुमार के परिवार के पास है। बंगला जुहू में स्थित है और भारतीय बल्लेबाज इसे अपने नए 'One8 कम्यून आउटलेट' के लिए इस्तेमाल करना चाहता है।

गौरी कुंज वो जगह है जहां पर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार बाकी परिवार के साथ रहते हैं। अमित भी पिता की तरह एक गायक हैं। (Cover Photo- Twitter/PTI)

 5 साल के लिए जगह लीज पर दी

5 साल के लिए जगह लीज पर दी

ईटाइम्स ने किशोर कुमार के बेटे अमित के हवाले से कहा, "हमने विराट को 5 साल के लिए जगह लीज पर दी है।"

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस बारे में बातचीत तब शुरू हुई जब लीना चंदावरकर के बेटे सुमीत कुछ महीने पहले विराट से मिले। विराट ने इस ब्रांड का नाम अपने जर्सी नंबर (18) के नाम पर रखा है जिसे वह भारतीय क्रिकेट टीम में पहनते हैं।

गीतों के घर-बार में खिलेगा विराट कोहली का व्यापार

गीतों के घर-बार में खिलेगा विराट कोहली का व्यापार

वन8 कम्यून के इंस्टाग्राम बायो पर "जुहू, मुंबई #ComingSoon" लिखा गया है।

ये One8 एक चैन है जिसके रेस्ट्रो-बार दिल्ली, कोलकाता और पुणे में मौजूद हैं।

गौरी कुंज के लिए विराट कोहली के पास अभी पांच साल का लीज है और नया One8 रेस्टोरेंट कभी भी शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए बंगले में बहुत तेजी से उच्च स्तर पर काम चला है और इसका एक हिस्सा लगभग रेस्टोरेंट का रूप ले चुका है।

कई बिजनेस में कोहली की गहरी रुचि

कई बिजनेस में कोहली की गहरी रुचि

इस समय पूर्व कप्तान कोहली भारतीय टीम का हिस्सा हैं जो वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में तैनात है। भारतीय टीम एशिया कप खेल रही है। स्टार भारतीय बल्लेबाज ने फिलहाल दो मैचों में ठीक-ठाक रन बनाए हैं जहां एक अर्धशतक भी शामिल हैं।

कोहली क्रिकेट के मैदान के बाहर जिन चीजों में सक्रिय हैं उनकी जानकारी बहुत लोगों को नहीं हैं। फोटो और वीडियो-शेयरिंग एप्लिकेशन इंस्टाग्राम पर कोहली के 212 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और कपड़ों, जूतों आदि जैसे कई बिजनेस में उनकी गहरी रुचि है।

गौरी कुंज में किशोर कुमार से जुड़ी कई यादें हैं

गौरी कुंज में किशोर कुमार से जुड़ी कई यादें हैं

वैसे कोहली खुद खानेपीने के मामले में फास्ट फूट, जंक फूट या बाहर की मसालेदार चीजों से कोसों दूर हैं क्योंकि वे एक फिटनेस फ्रिक हैं। वे इससे पहले छोले भटूरों के लिए अपना प्रेम सार्वजनिक कर चुके हैं। अब कोहली का नया रेस्तरां वहां खुलेगा जो पहले ही एक ऑइकॉनिक जगह है।

गौरी कुंज ऐसी जगह है जहां किशोर कुमार से जुड़ी कई यादें हैं। उनका पुरानी कारों का कलेक्शन भी वहां पार्क है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+