‘2 कौड़ी के जोकर हैं विराट के फैंस', कौन हैं ये सिंगर, जिसने कोहली पर कसा तंज? आखिर क्या है पूरा मामला?

Virat Kohli and Rahul Vaidya: जाने-माने सिंगर राहुल वैद्य हाल ही में विराट कोहली के बारे में टिप्पणी करने के बाद विवादों में घिर गए और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। राहुल वैद्य का कहना है कि लोग उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे हैं। दरअसल हाल ही में हुई एक घटना ने लोगों को काफी हैरान किया है क्योंकि विराट कोहली ने एक गलती से हुई हरकत पर सफाईनामा दिया था।

आपको बता दें कि विराट कोहली से गलती से टीवी अभिनेत्री अवनीत कौर की फोटो लाइक हो गई थी, जिसके बाद विराट कोहली ने इंस्टा पर लिखा कि 'जो भी हुआ अनजाने में हुआ। संभवतः एक एल्गोरिथ्म गड़बड़ी के कारण किसी की फीड पर रिएक्शन हुआ है लेकिन इसका कोई और मतलब ना निकाला जाए।'

Virat Kohli

हालांकि कोहली ने अपनी पूरी पोस्ट में अवनीत का नाम नहीं लिया था। विराट कोहली के इस सफाई के बाद राहुल वैद्य ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने विराट कोहली और उनके फैंस को जोकर कहा और जमकर क्रिकेटर का मजाक उड़ाया।

'ये इंस्टा एल्गोरिथ्म की गलती है मेरी नहीं'

वीडियो में उन्होंने कहा कि 'अगर आप किसी की फोटो को लाइक कर देते हैं तो ऐसा नहीं कि आपने उसे लाइक किया बल्कि ये इंस्टा एल्गोरिथ्म की वजह से हुआ।'

'पत्नी और बहन को गालियां देने लगे कोहली के फैंस'

उसके बाद उन्होंने कहा कि कि 'कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया तो ये भी उनकी ओर से नहीं हुआ होगा ये एल्गोरिथ्म की वजह से हुआ।' लेकिन राहुल को यूं कोहली का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया और कोहली के फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे, जिसके बाद अब सिंगर ने कहा है कि 'लोग उन्हें, उनकी पत्नी और बहन को गालियां दे रहे हैं।'

'विराट कोहली के फैंस जोकर हैं, दो कौड़ी के जोकर' (Virat Kohli)

उन्होंने फिर से एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने कहा कि 'आप अगर मुझे अपश्ब्द कह रहे हैं तो ये गलत है लेकिन आप मेरी पत्नी और बहन को क्यों गालियां दे रहे हैं, उन्होंने क्या किया है? इसलिए 'विराट कोहली के फैंस जोकर हैं, दो कौड़ी के जोकर।'

Virat Kohli

'विराट कोहली और राहुल वैद्य को लेकर जमकर घमासान मचा हुआ है'

सोशल मीडिया पर इस वक्त विराट कोहली और राहुल वैद्य के फैंस के बीच जमकर घमासान मचा हुआ है, दोनों के ही चाहनेवाले एक -दूसरे को लताड़ लगा रहे हैं और जमकर तंज कस रहे हैं। कोई कोहली को सही बता रहा है तो कोई राहुल को, देखते हैं कि इस बहस का क्या अंजाम होता है?

आइए इसी बीच एक नजर डालते हैं इंडियान आइडियल फेम राहुल वैद्य के करियर पर...

  • 23 सितंबर 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में जन्मे राहुल वैद्य के पिता कृष्णा वैद्य महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड में इंजीनियर थे।
  • राहुल ने सुरेश वाडकर और हिमांशु मनोचा जैसे प्रसिद्ध संगीत गुरुओं से संगीत की शिक्षा ली।
  • उन्होंने मीठीबाई कॉलेज, मुंबई से अपनी शिक्षा पूरी की थी।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+