विराट कोहली का ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा धमाका, अक्षर पटेल ने दिग्गज को पछाड़कर चौंकाया

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली और अक्षर पटेल ने छलांग लगाई है, कुछ खिलाड़ियों को नुकसान भी उठाना पड़ा है।

Kohli and Patel

ICC Test Rankings: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी समाप्त होने के बाद ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली को शतक का काफी फायदा मिला है। उनके अलावा अक्षर पटेल को भी लाभ मिला है। रोहित शर्मा की स्थिति वही है और ऋषभ पन्त को नुकसान उठाना पड़ा है। गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और रविन्द्र जडेजा को भी नुकसान हुआ है। दोनों एक-एक पायदान नीचे आ गए हैं।

विराट कोहली ने लगाई छलांग

विराट कोहली ने लगाई छलांग

बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली को 186 रनों का फायदा हुआ है। सात पायदान के फायदे के साथ विराट कोहली अब 13वें स्थान पर आ गए हैं। मार्नस लाबुशेन टॉप पर बने हुए हैं। स्टीव स्मिथ नम्बर दो पर हैं। ऋषभ पन्त नौवें स्थान पर हैं और रोहित शर्मा का दसवां नम्बर है। टॉप दस में भारत से ये दो खिलाड़ी शामिल हैं। उस्मान ख्वाजा दो अंकों के फायदे के साथ अब सातवें स्थान पर आ गए हैं।

रविचंद्रन अश्विन नम्बर वन गेंदबाज

रविचंद्रन अश्विन नम्बर वन गेंदबाज

गेंदबाजों की रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन का दबदबा जारी है। अश्विन नम्बर एक पर बने हुए हैं। उनके 869 पॉइंट्स हैं। वहीं इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 859 अंकों के साथ दूसरे नम्बर पर हैं। जसप्रीत बुमराह एक स्थान नीचे गिरकर सातवें नम्बर पर आ गए हैं। नाथन लायन एक स्थान ऊपर खिसकते हुए आठवें नम्बर पर आ गए हैं और उन्होंने रविन्द्र जडेजा को नौवें स्थान पर धकेल दिया है।

अक्षर पटेल ने स्टोक्स को पछाड़ा

अक्षर पटेल ने स्टोक्स को पछाड़ा

ऑल राउंडरों की रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने धमाका किया है। रविन्द्र जडेजा नम्बर एक पर मौजूद हैं और अश्विन दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का तीसरा स्थान है। नम्बर चार के लिए अक्षर पटेल की मजबूत दावेदारी थी और उन्होंने बेन स्टोक्स को नीचे धकेलकर चौथा स्थान हासिल कर लिया। स्टोक्स अब पांचवें स्थान पर चले गए हैं। इस तरह टॉप चार में तीन भारतीय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+