कमाई के मामले में Virat Kohli निकले सबसे आगे, एक साल में कमा लिए 847 करोड़, दूसरा कोई आसपास भी नहीं

Virat Kohli Latest News: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली दुनिया भर के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। खास तौर पर क्रिकेट में कोहली के आसपास भी कोई नहीं है। मौजूदा दौर में कोई भी उनकी नेटवर्थ से आगे नहीं निकल पाया है। कोहली मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह कमाई के मामले में सबसे आगे हैं। पिछले एक साल में उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं।

विराट कोहली की कमाई

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 12 महीनों में कोहली ने 847 करोड़ रुपये की कमाई की है। इतनी बड़ी रकम के बावजूद वह सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एथलीटों में नौवें स्थान पर हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2081 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। कोहली टॉप-10 की लिस्ट में इकलौते क्रिकेटर हैं। इस लिस्ट में फुटबॉलर और बास्केटबॉल खिलाड़ियों की संख्या अधिक है।

Virat Kohli 1

रिपोर्ट आई सामने

स्टेटिस्टा की रिपोर्ट में बताया गया है कि कोहली अलग-अलग खेलों के दिग्गज खिलाड़ियों में इकलौते क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 1 सितंबर 2023 और 1 सितंबर 2024 के बीच जबरदस्त कमाई की है। इस लिस्ट में मुख्य रूप से फुटबॉल खिलाड़ी और बास्केटबॉल खिलाड़ी शामिल हैं। लेकिन इस बीच एक मात्र क्रिकेटर विराट कोहली का नाम यहां मौजूद है।

ऐसे होती है कोहली की कमाई

विराट कोहली की आय के कई हैं। वह बीसीसीआई के टॉप ग्रेड सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में हैं, जिससे उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा उन्हें पूरे साल टेस्ट, वनडे और टी20 मैच खेलने के लिए फीस मिलती है, जिससे उनकी कमाई में लगभग 1-1.5 करोड़ रुपये जुड़ता है। आईपीएल फ्रैंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उन्हें हर सीजन में 15 करोड़ रुपये देती है।

जल्द होगी मैदान पर वापसी

क्रिकेट के अलावा कोहली की कमाई एमआरएफ, प्यूमा, ऑडी, एचएसबीसी, अमेरिकन टूरिस्टर और फिलिप्स जैसी कंपनियों के ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। वह डिजिट इंडिया, वन एट कम्यून और रॉंग सहित कई व्यवसायों के मालिक या शेयरधारक भी हैं। कोहली जल्द ही 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली भारत की टेस्ट सीरीज के साथ मैदान पर लौटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+