फॉर्म में वापसी के लिए अब जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे Virat Kohli, चयनकर्ताओं ने सुनाया आखिरी फैसला!

इंग्लैंड दौरे के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) फिलहाल ब्रेक पर हैं। कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

नई दिल्ली, 20 जुलाई: इंग्लैंड दौरे के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) फिलहाल ब्रेक पर हैं। कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो वह एशिया कप से टीम इंडिया में वापसी करेंगे, लेकिन अब उनके कमबैक को लेकर एक बड़ी अपटेड सामने आ रही है। माना जा रहा है कि विराट कोहली एशिया कप से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज का भी हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant के शतक के बाद खुशी से झूम उठी उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, शेयर किया स्पेशल मैसेज

फॉर्म में वापसी के लिए वनडे सीरीज जरूरी

फॉर्म में वापसी के लिए वनडे सीरीज जरूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली अपनी फॉर्म तलाश के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर जाएंगे। पूर्व भारतीय कप्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में लगाए लगभग 3 साल हो गए हैं। शतक तो दूर की बात काफी समय से उन्होंने कोई अर्धशतकीय पारी तक नहीं खेली है। क्रिकेट के कई दिग्गज कोहली को क्रिकेट से ब्रेक की सलाह तक दे चुके हैं, जबकि कुछ ने तो विराट को टीम ड्रॉप करने तक की बात कह डाली है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के जरिए चयनकर्ता विराट कोहली को एशिया कप से पहले फॉर्म में वापसी का पूरा मौका देना चाहते हैं।

सामने आया चयनकर्ता का बयान

सामने आया चयनकर्ता का बयान

इनसाइड स्पोर्ट्स से बात करते हुए सलेक्शन कमेटी के एक सदस्य ने कहा, "उम्मीद है कि ब्रेक उन्हें मानसिक रूप से फिर से जीवंत करने और अपनी फॉर्म वापस पाने की अनुमति देगा, लेकिन बिना किसी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के यह मुश्किल होगा और इसलिए हम चाहते हैं कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलें। यह उनका पसंदीदा प्रारूप है और इससे उन्हें एशिया कप से पहले अपनी फॉर्म फिर से हासिल करने में मदद मिलेगी। हम चयन के करीब अंतिम निर्णय लेंगे।"

18 अगस्त से जिम्बाब्वे का दौरा

18 अगस्त से जिम्बाब्वे का दौरा

जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जाएगी। माना जा रहा है कि इस सीरीज के लिए फुलटाइम कैप्टन रोहित शर्मा समेत टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा, ताकि आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले सभी तरोताजा हो सके। इस सीरीज के लिए शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। सीरीज के सभी मुकाबले 18, 20 और 22 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।

एशिया कप अगस्त में श्रीलंका या यूएई में खेला जाएगा। हालांकि, अभी तक इस टूर्नामेंट की तारीखें सामने नहीं आई है।

9 साल बाद कोहली के लिए जिम्बाब्वे का दौरा

9 साल बाद कोहली के लिए जिम्बाब्वे का दौरा

विराट कोहली को अगर जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जाता है, तो वह पूरे 9 साल के बाद इस दौरे पर जाएंगे। आखिरी बार कोहली ने जिम्बाब्वे का दौरा साल 2013 में किया था। इस टीम के खिलाफ विराट ने 8 वनडे मैचों में 50.60 की शानदार औसत और 87 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 253 रन बनाए हैं। इस दौरान 6 पारियों में उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक देखने को मिला।

इंग्लैंड दौरे पर रहे फ्लॉप

इंग्लैंड दौरे पर रहे फ्लॉप

इंग्लैंड दौरे के तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली का बल्ला पूरी तरह से खामोश नजर आया। एजबेस्टन में खेले गए रिशेड्यूल टेस्ट की दोनों पारियों में उनके बल्ले से केवल 31 रन देखने को मिले। वहीं, टी20 सीरीज के पहले मैच वो 1 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। दूसरे मैच में भी कोहली ने केवल 11 रन बनाए। दो वनडे मैचों में भी उन्होंने 16.50 की औसत से मात्र 33 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+