'मैंने आज तक ऐसी फिल्म भारत में कभी नहीं देखी,' विराट कोहली ने धुरंधर देखकर सरेआम लिखा रिव्यू
Virat Kohli Dhurandhar Movie: क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों बॉलीवुड फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) के दीवाने हो गए हैं। विराट ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है। विराट के इस रिव्यू के बाद सिनेमा जगत में हलचल तेज हो गई है।
आरसीबी के लिए आईपीएल खेल रहे कोहली ने फिल्म के लिए भी समय निकाल ही लिया। फिल्म देखने के बाद आया उनका रिव्यू पाकिस्तानियों को नाराज कर सकता है। कोहली ने जमकर तारीफ़ करने वाली एक स्टोरी लगाकर फिल्म देखने की जानकारी दी।

विराट कोहली ने लिखी मजबूत बातें
उन्होंने लिखा "मैंने आज फिल्म देखी और मैं यह कहने की हिम्मत करता हूं कि मैंने भारत में ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं देखी। इसने मेरी हर भावना को झकझोर दिया और मैं लगभग 4 घंटे तक एक बार भी अपनी जगह से नहीं हिला।"
किंग कोहली ने आगे लिखा कि आदित्य धर, आपकी प्रतिभा और दृढ़ विश्वास आपके द्वारा बनाई गई इस फिल्म में झलकता है। आपको सलाम है। आप एक जीनियस हैं। हालांकि सभी कलाकार अपनी भूमिकाओं में बेहतरीन थे, लेकिन रणवीर सिंह, आपने इस फिल्म के बाद एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है और आपका प्रदर्शन प्रतिभा से परे था। वाकई लाजवाब।
दर्शकों की संख्या में इजाफा तय
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी समय से चर्चा में थी। विराट कोहली जैसे ग्लोबल आइकन का ऐसा 'अनफिल्टर्ड' रिव्यू फिल्म के लिए सोने पर सुहागा साबित हो रहा है। कोहली के इस रिव्यू के बाद अब दर्शकों की संख्या भी बढ़ने वाली है, पहले से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है।
इस तरह सरेआम विराट कोहली रिव्यू आदि कम ही देते हैं। फिल्क की कहानी ने उनके ऊपर ऐसा प्रभाव छोड़ा कि वह खुद को रोक नहीं पाए और इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर बैठे।












Click it and Unblock the Notifications