Virat Kohli के साथ पर्थ में हुआ अनर्थ, होटल रूम में घुसपैठ, अनुष्का शर्मा को भी आया गुस्सा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के होटल रूम का वीडियो सामने आया है। विराट कोहली जब मैदान पर मैच खेल रहे थे तो किसी ने उनके कमरे में जाकर वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Virat Kohli Instagram Post about hotel room: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के होटल रूम का वीडियो सामने आया है। विराट कोहली जब मैदान पर मैच खेल रहे थे तो किसी ने उनके कमरे में जाकर वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। रूम का वीडियो सामने आने के बाद कोहली अपना गुस्सा रोक नहीं पाये और सोशल मीडिया के जरिए इस पर नाराजगी व्यक्त की।

Virat Kohli

होटल रूम का वीडियो हुआ लीक

कोहली ने इंस्टाग्राम पर होटल रूम का वीडियो लीक होने पर नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से ऐसी हरकत नहीं करने की अपील भी की। कोहली ने लिखा कि सेलिब्रिटीज और खिलाड़ियों को सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं माना जाना चाहिए। कोहली के साथ हुए इस घटना की खबर उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा को मिली तो वह भी अपना गुस्सा रोक नहीं पाईं।

कोहली ने कहा- मैं परेशान हूं

कोहली ने वीडियो के साथ एक लंबा सा कैप्शन लिखकर अपनी बात फैंस के साथ शेयर की। कोहली ने लिखा कि मैं समझता हूं कि फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटरों और खिलाड़ियों से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। मैं हमेशा ही उनकी भावनाओं की कद्र की है। लेकिन मेरी प्राइवेसी में दखल देना सही नहीं है। मैं इस हरकत से काफी परेशान हूं। खिलाड़ियों की निजता का सम्मान करना चाहिए। उन्हें सिर्फ़ अपने मनोरंजन का सामान नहीं समझना चाहिए।

अनुष्का शर्मा ने भी जाहिर किया गुस्सा

कोहली के साथ हुई इस घटना का जिक्र उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में किया। उन्होंने फैंस की इस हरकत पर गुस्सा जाहिर किया है। वहीं अनुष्का के अलावा भाई विकास कोहली ने भी उस पर रिएक्ट किया और होटल के एरजमेंट पर सवाल उठाए। पर्थ के होटल में विराट कोहली के साथ हुई इस तरह के व्यवहार को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। कई लोग होटल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं होटल की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+