IPL 2023: टी-20 में भी बजा किंग कोहली का डंका, एशिया कप से अब तक जड़ चुके हैं 1346 रन
Virat Kohli in T20 since Asia Cup 2022: विराट कोहली के लिए आईपीएल का 16वां सीजन शानदार रहा। इस सीजन कोहली ने 600 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की।

asia cup 2022 to ipl 2023, virat kohli batting: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रविवार को गुजरात के खिलाफ शतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली और क्रिस गेल 6-6 शतक के साथ बराबरी पर थे। लेकिन अब विराट ने गेल के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
एशिया कप से ही चल रहा है बल्ला: विराट कोहली का बल्ला सितंबर 2022 एशिया कप से ही खूब चल रहा है। एशिया कप में विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक जड़ था। कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में शतक जड़कर भारत को एक यादगार जीत दिलाई थी। एशिया कप के बाद से लगातार कोहली का बल्ला हल्ला बोल रहा है।
जड़ चुके हैं 1346 रन: एशिया कप से लेकर अब तक खेले गए मैचों में कोहली ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। विराट कोहली ने सितंबर 2022 से लेकर अब तक कुल 30 टी-20 मुकाबलों में हिस्सा लिया। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से कुल 1346 रन निकले हैं। जिनमें तीन शतक भी शामिल है।
आईपीएल के एक सीजन में 600 रन: विराट कोहली ने आईपीएल के 16वें सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं। कोहली ने आईपीएल 2023 के 14 मैचों में 53.25 के औसत और 139 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से 639 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन में दो शतक और छह अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 101 रन है।
आलचकों की बोलती बंद: कोहली ने अपने विराट प्रदर्शन से आलोचकों की बोलती बंद कर दी है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें क्रिकेट से ब्रेक लेने तक की सलाह दी थी। वहीं कुछ ने कोहली को टी-20 का खिलाड़ी मानने से इनकार कर दिया था। साल 2019 से 2022 तक विराट कोहली का फॉर्म काफी खराब रहा था। लेकिन वनडे वर्ल्ड कप से पहले अब वह अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं।
30 मैचों में 1346 रन
35(34)
59*(44)
60(44)
0(4)
122*(61)
2(7)
11(6)
63(48)
3(9)
49*(28)
82*(53)
62*(44)
12(11)
64*(44)
26(25)
50(40)
82*(49)
21(18)
61(44)
50(34)
6(4)
59(47)
0(1)
54(37)
31(30)
55(46)
1(4)
18(19)
100(63)
101*(61)












Click it and Unblock the Notifications