कोहली बेहतर हैं या शर्मा...इसी को लेकर 2 दोस्तों में हुआ झगड़ा, कोहली के फैन ने रोहित के फैन की कर दी हत्या
कोहली बेहतर हैं या शर्मा...इसी को लेकर 2 दोस्तों में हुआ झगड़ा, कोहली के फैन ने रोहित के फैन की कर दी हत्या
विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत के दो दिग्गज क्रिकेटर हैं। दोनों के बड़े पैमाने पर फैंस हैं। दुनिया भर में कोहली और रोहित शर्मा के फैंस हैं। कई बार ऐसा होता है कि रोहित और विराट के फैंस सोशल मीडिया पर इस बात पर बहस करते हैं कि दोनों में से कौन बेहतर हैं। दोनों क्रिकेटरों के बीच ऐसी तुलना हमेशा की जाती है। लेकिन इस बहस के बीच आपने हत्या, खून-खराब के बारे में नहीं सुना होगा। लेकिन तमिलनाडु में ठीक ऐसा ही हुआ है। जहां कोहली बेहतर हैं या रोहित र्शमा, इस बात को लेकर दो दोस्तों में झगड़ा हुआ। फिर विराट कोहली के 21 वर्षीय फैन ने रोहित शर्मा के फैन की हत्या कर दी। 21 वर्षीय एक लड़के को तमिलनाडु में अपने दोस्त के खून के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है।

कोहली बेस्ट हैं या रोहित शर्मा, इस बात को लेकर दोस्तों में हुआ था विवाद
तमिलनाडु के अरियालुर जिले के पोयूर गांव के रहने वाले दो दोस्त पी विग्नेश (24) और धर्मराज (21) मंगलवार रात सिडको इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास मल्लूर में मिले थे। दोनों ने उस दौरान शराब पी और किक्रेट पर बहस करने लगे। ये दोनों क्रिकेट के दीवाने थे। विग्नेश रोहित शर्मा (जिसकी हत्या हुई) का फैन था और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट कर रहा था। वहीं धर्मराज विराट कोहली फैन है और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का सपोर्टर है।

कोहली के फैंस ने रोहित शर्मा के फैंस को उतारा मौत के घाट
आईटीआई पूरा कर चुके विग्नेश को नौकरी के लिए सिंगापुर जाने के लिए वीजा का इंतजार था। कीलापलुर पुलिस के मुताबिक, '' घटना मंगलवार रात की है, जब दोनों विग्नेश और धर्मराज सिडको इंडस्ट्रियल एस्टेट, मल्लूर के पास एक खुली जमीन पर मिले थे। दोनों ने एक साथ शराब पी। दोनों क्रिकेट पर चर्चा कर रहे थे। कोहली बेस्ट हैं या रोहित शर्मा, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। रोहित के प्रशंसक पर धर्मराज ने बोतल और क्रिकेट के बल्ले से हमला कर दिया, जिससे विग्नेश की मौत हो गई। इसके बाद धर्मराज मौत की जगह से फरार हो गया।

'बॉडी शेमिंग भी की गई...'
पुलिस ने कहा कि विग्नेश ने बातचीत के दौरान धर्मराज का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था, यहां तक कि बॉडी शेमिंग भी की थी। विग्नेश ने कथित तौर पर आरसीबी और विराट कोहली का मजाक उड़ाया था। विग्नेश की बॉडी शेमिंग करना, धर्मराज की आदत थी। धर्मराज को हकलाने की आदत थी, इसलिए विग्नेश अक्सर उन्हें चिढ़ाता था। उस दिन उसने आरसीबी टीम की तुलना धर्मराज की बोलने की कठिनाई से की थी। जिससे धर्मराज को गुस्सा आया और उसने विग्नेश पर बोतल से हमला कर दिया। बाद में उसके सिर पर क्रिकेट के बल्ले से मारा और मौके से भाग गया।

न्यायिक हिरासत में गया कोहली का फैन
विग्नेश के शव को सुबह के समय ही सिडको फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने देखा। पुलिस ने अब विग्नेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अरियालुर के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। और मामला दर्ज कर लिया गया है। कोहली के फैंस धर्मराज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ArrestKohli
ये खबर जैसे ही फैली ट्विटर पर हैशटैग #ArrestKohli ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड में विराट कोहली को लेकर कई यूजर गलत बातें कर रहे हैं। तो वहीं कोहली के सपोर्टर इस हैशटैग को ही गलत ठहरा रहे हैं।
(खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीर प्रतीकात्मक है)












Click it and Unblock the Notifications