'कोहली के 71वां शतक लगने के बाद ही शादी करूंगा', फैन ने निभाया वायदा, शादी पर मिल गया खास तोहफा
कोहली के फैन ने कसम खाई थी वो विराट द्वारा 71वां शतक लगाने के बाद ही शादी करेगा। कोहली ने इसके लिए दुनिया को तीन साल इंतजार कराया। फैन ने इसके बाद अपना वायदा निभाया और उसको शादी पर सरप्राइज गिफ्ट भी मिल गया।

भारत में क्रिकेट जितना लोकप्रिय है, वहां क्रिकेटरों का भी फिर उतना ही क्रेज है। क्रिकेट ही ऐसा चुनिंदा क्षेत्र बचा है जहां पर खिलाड़ियों का क्रेज बरकरार है। इसका कारण सोशल मीडिया तो है ही और साथ ही कोहली जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी भी है। वर्ना फिल्मी सितारों की लोकप्रियता में तो हमने गंभीर कमी देखी है। पर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद अपनी लोकप्रियता में ग्लैमर का तड़का भी लगा दिया। विराट बाद में फैमिली मैन साबित हुई और वे हर क्षेत्र में एक विश्वसनीय ब्रांड के तौर पर उभरे हैं।

बड़ा इंतजार कराया
हालांकि शादी के बाद धीरे-धीरे विराट दार्शनिक टाइप के इंसान ज्यादा होते गए और क्रिकेट से हटकर असली जिंदगी को भी बहुत महत्व देने लगे। पता नहीं चला कब उनका फॉर्म खराब हुआ और भरसक कोशिशें के बाद भी वे पहले की तरह के बल्लेबाज नहीं बन पाए। हालांकि ये वापसी तब हुई जब उन्होंने एक लंबा ब्रेक लिया और फिर परिवार के साथ छुट्टियों पर चले गए। इसके बाद आते ही उन्होंने एशिया कप में शतक ठोका और तीन साल का सिलसिला समाप्त किया। इस दौरान कई फैंस कोहली का साथ छोड़ गए लेकिन बहुत सारे फैंस अपने चहेते क्रिकेटर से चिपके रहे और उनके 71वें शतक का इंतजार करते रहे।

'कोहली के 71वां शतक लगने के बाद ही शादी करूंगा'
हालांकि ये इंतजार बेइंतहा हो गया लेकिन प्रशंसक कोहली के प्रति अपने प्यार का इजहार करने के लिए काफी हद तक चले गए और उनमें से एक निश्चित तौर पर अमन अग्रवाल का नाम भी शामिल है। कट्टर क्रिकेट प्रशंसक अमन एक मैच के दौरान को एक पोस्टर पकड़े हुए देखा गया जिसमें कहा गया था कि वह तब तक शादी करने के बारे में नहीं सोचेंगे जब तक कि विराट कोहली अपना 71वां शतक नहीं बना लेते। अमन ने बैनर को तब फहराया था जब कोहली सभी प्रारूपों में खराब दौर से गुजर रहे थे।
वायदा पूरा किया, गिफ्ट भी मिल गया
कोहली का 70वां शतक बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर 2019 में कोलकाता में डे-नाइट टेस्ट में आया था और कई दिलों को तड़पाने के बाद आखिरकार सितंबर 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी20 मैच में कोहली ने फिर से तीन अंकों की पारी खेल दी। यह स्टार क्रिकेटर का पहला टी20 शतक था और 1020 दिनों के बाद एक अंतरराष्ट्रीय शतक भी था।
अमन ने दिखाया कि वे ये सब बातें हवा में नहीं कह रहे थे बल्कि अपने शब्दों पर खरा उतरते हुए, कोहली के प्रशंसक ने शतक के सूखे को समाप्त करने के बाद ही शादी के बंधन में बंधने का फैसला और कोहली ने उनकी शादी के दिन को और खास बना दिया क्योंकि उन्होंने उस दिन अपना 74वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया जो रविवार 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में एकदिवसीय मैच में श्रीलंका के खिलाफ आया था। इस दौरान अमन ने टीवी के सामने खड़े होकर शादी की शेरवानी में अपनी तस्वीर पोस्ट की। टीवी में कोहली शतक को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

कोहली ने मेरे खास दिन पर 74वीं जड़ दी
फैन ने लिखा है- मैंने तो 71वीं सेंचुरी मांगी थी लेकिन कोहली ने मेरे खास दिन पर 74वीं जड़ दी।
इस तरह से क्रिकेट, फैंस और कहानियों के किस्से जारी हैं। कुछ खिलाड़ी आइकॉनिक होते हैं। खेल से आइकन के खत्म होने के बाद मतलब फैंस की विदाई भी है। भारत इस मामले में खुशनसीब है कि उसके बाद ना केवल भारत बल्कि ग्लोबल स्टार के तौर पर विराट कोहली अभी हैं जो अगली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाली 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में खेलेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications