IPL 2025 में एक साथ कई रिकॉर्ड तो़ड़ सकते हैं विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

IPL 2025, Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अब आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार चैंपियनशिप जीतने में सफलता हासिल की। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने वाला शतक लगाया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

चैंपियंस ट्रॉफी में जमकर चला विराट का बल्ला (IPL 2025, Virat Kohli)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन 84 रन बनाने का काम किया। चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारत के टॉप बल्लेबाज विराट कोहली फाइनल में संघर्ष करते नजर आए और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बावजूद भारत ने फाइनल को जीतकर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। विराट कोहली की कोशिश अब आईपीएल में आरसीबी का सूखा खत्म करने की होगी।

Virat Kohli 1

इतिहास रचने को तैयार विराट कोहली

साल 2025 आईपीएल में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ वापसी करेंगे। मेगा-नीलामी से पहले फ्रैंचाइज़ी ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये में रिटेन करने का काम किया है। विराट कोहली को इतिहास रचने के लिए सिर्फ़ एक शतक की ज़रूरत है। वे टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ हैं, उन्होंने नौ शतक लगाए हैं। उन्हें दस टी20 शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज़ बनने के लिए सिर्फ़ एक और शतक की ज़रूरत है।

सबसे अधिक शतक लगाने का मौका

विराट के नाम आठ टी20 लीग शतक हैं और उन्होंने अपना पहला शतक 2016 इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान बनाया था। ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ शतक लगाया है। वे टी20 प्रतियोगिता में एक और शतक लगाकर इतिहास पर अपनी छाप छोड़ देंगे।

13,000 रन बना सकते हैं कोहली

इसके साथ ही विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं। कोहली ने 41.43 की औसत से 12,886 रन बनाए हैं। ऐसे में विराट कोहली आईपीएल 2025 में 13000 रनों का आंकड़ा पार कर सकते हैं। वहीं कोहली ने आईपीएल में 55 अर्धशतक लगाए हैं और वह 60 से ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+