Asia Cup 2023 IND vs PAK: विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, 98 रन बनाते ही तोड़ देंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match: भारत और पाकिस्तान आज एशिया कप के सुपर 4 राउंड में महामुकाबले के लिए तैयार है। टूर्नामेंट का तीसरा सुपर फोर मैच 10 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से होगा। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं।

दरअसल, भारत बनाम पाक मुकाबले में विराट एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने की दहलीज पर खड़े हैं। उन्हें वनडे में 13,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 98 रनों की जरूरत है। इस उपलब्धि को अपने नाम करते ही वह सचिन तेंदुलकर (18,426), कुमार संगकारा (14,234), रिकी पोंटिंग (13,704) और सनथ जयसूर्या (13,430) के बाद इस खास क्लब में शामिल होने वाले पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे।

virat kohli

दरअसल कोहली ने 277 वनडे मैचों की 266 पारियों में 12902 रन बना लिए हैं। इस दौरान वह 46 शतक और 65 अर्धशतक जड़ चुके हैं। ऐसे में अब 98 रन बनाते ही कोहली न सिर्फ खास क्लब में शामिल हो जाएंगे बल्कि वनडे में सबसे तेज 13 हजार रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है, जिन्होंने 2004 में 321 पारियों में 13 हजार रनों का आंकड़ा छुआ था।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में सभी की नजर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पर रहेगी, जोकि आज के मैच में अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हो सकते हैं। ग्रुप स्टेज के मैच में कोहली पाकिस्तान के खिलाफ प्रभाव छोड़ने में असफल रहे और उन्हें नेपाल के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिज़वान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन/केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+