'12 साल हो गए, अब तो भूल जाओ,' Virat Kohli के साथ रिश्ते पर Ex Girlfriend को क्यों आया गुस्सा?

मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) इस बार सोशल मीडिया की पिच पर ट्रेंड कर रहे हैं। वजह ना कोई सेंचुरी है, ना कोई मैच-बल्कि एक 'लाइक' जिसने इंटरनेट पर मीम्स, बहस और चर्चा का पूरा तूफान खड़ा कर दिया है। और इस बार कहानी में एंट्री हुई है उनकी एक्स गर्लफ्रेंड इज़ाबेल लीटे (Izabelle Leite) की, जिन्होंने इस पूरे मामले पर साफ-साफ जवाब दे दिया।

दरअसल, पूरा मामला तब गर्म हुआ जब एक इंस्टाग्राम पेज ने इज़ाबेल लीटे (Izabelle Leite), अनुष्का शर्मा, (Anushka Sharma), लिज लाज (LizLaz) और अवनीत कौर (Avneet Kaur) की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया कि कोहली का 'टेस्ट' मैदान के बाहर भी उतना ही शानदार है।

virat-kohli-ex-girlfriend-izabelle-leite

यह बात Izabelle को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने सीधे कमेंट में लिखा- '12 साल हो गए, लोग अब तक इससे बाहर क्यों नहीं निकल पा रहे?' उनका यह जवाब सिर्फ एक रिएक्शन नहीं था, बल्कि एक तरह से यह दिखाता है कि बार-बार पुराने रिश्तों को खींचना उन्हें खलता है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भी उनकी इस बात से सहमति जताई।

एक 'लाइक' से कैसे बन गया बड़ा विवाद?

दरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli) की सोशल मीडिया एक्टिविटी पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है। पिछले साल जब अवनीत कौर (Avneet Kaur) की तस्वीर पर उनके 'लाइक' का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था, तब उन्होंने इसे एल्गोरिदम एरर (algorithm error) कहकर मामला शांत करने की कोशिश की थी।


अब हाल ही में जर्मन इन्फ्लुएंसर LizLaz की पोस्ट पर 'लाइक' दिखने के बाद वही कहानी फिर से दोहराई गई। फर्क बस इतना रहा कि इस बार कोहली ने कोई सफाई देना जरूरी नहीं समझा, लेकिन इंटरनेट ने इसे तुरंत पकड़ लिया और चर्चा शुरू हो गई।

LizLaz को भी समझ नहीं आया हंगामा

इस पूरे मामले पर LizLaz का रिएक्शन भी दिलचस्प रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद समझ नहीं आया कि एक 'लाइक' इतनी बड़ी खबर कैसे बन गया। उनके मुताबिक, उन्हें तो यह भी नहीं पता था कि कोहली ने कब पोस्ट लाइक की, उन्हें इसकी जानकारी न्यूज के जरिए मिली।

उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में उन्हें अच्छा लगा, लेकिन बाद में जब पोस्ट अनलाइक हुई तो थोड़ा अजीब लगा। अचानक इतनी अटेंशन मिलना उनके लिए भी अप्रत्याशित था।

क्या है विराट की पुरानी कहानी?

Izabelle Leite और Virat Kohli का रिश्ता आज से नहीं, बल्कि करीब एक दशक से भी ज्यादा पुराना है। Izabelle ने 2014 में खुद बताया था कि दोनों लगभग दो साल तक रिलेशनशिप में थे। इसके बाद कोहली की जिंदगी में Anushka Sharma आईं और 2017 में दोनों ने शादी कर ली। आज वे एक फैमिली मैन हैं और अपने बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+