Virat Kohli: संन्यास के बाद आखिर क्या है विराट कोहली का फ्यूचर प्लान? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
Virat Kohli Retirement: खराब फॉर्म से जूझने के बाद विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में बल्ले से अपना दमखम दिखाया। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ने वाले विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने का कारनामा किया। विराट कोहली की नजरें अब आईपीएल 2025 पर टिकी हुई है। विराट कोहली आरसीबी के लिए एक बार फिर आईपीएल में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
विराट कोहली से होगी बड़ी उम्मीदें (Virat Kohli Retirement)
आरसीबी की टीम अब तक एक बार फिर आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। ऐसे में रजत पटीदार की कप्तानी में आरसीबी की कोशिश आईपीएल के 18वें सीजन में इतिहास रचने की होगी। आईपीएल मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने कई धुरंधर खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। ऐसे में टीम को उन से मैच विनिंग परफॉर्मेंस की उम्मीदें होगी।

संन्यास के बाद आखिर क्या है कोहली का प्लान
आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले विराट कोहली ने आरसीबी के एक इवेंट्स में दिल खोलकर बातें की। इस दौरान उन्होंने संन्यास से जुड़े सवालों का भी जवाब देने का काम किया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी इनोवेशन लैब में बातचीत के दौरान कोहली ने कहा कि वास्तव में मुझे नहीं पता कि मैं संन्यास के बाद क्या करूंगा। हाल ही में मैंने एक साथी खिलाड़ी से यही सवाल पूछा और मुझे भी यही जवाब मिला। हां, लेकिन शायद मैं बहुत ट्रैवलिंग करूंगा।
महिला आईपीएल को लेकर बोले कोहली
विराट कोहली ने महिला आईपीएल को लेकर भी कुछ बातों का जिक्र किया। विमेंस क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर किंग कोहली बहद खुश हैं। पिछले साल आरसीबी की महिला टीम ने डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता था। कोहली ने कहा कि डब्ल्यूपीएल की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और अगर आप एक खेल राष्ट्र के रूप में विकसित होना चाहते हैं तो आप केवल पुरुषों के खेल को ही महत्व नहीं दे सकते।
भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर बात करते हुए उन्होंने टीम की एकजुटता को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में हमने दूसरों की तुलना में परिस्थितियों के साथ बेहतर तरीके से तालमेल बिठाया, इसलिए चैंपियंस ट्रॉफी जीती।












Click it and Unblock the Notifications