विराट कोहली फिटनेस टेस्ट के लिए नहीं आए भारत, सवालों के घेरे में BCCI, क्या है पूरा मामला

Virat Kohli: भारतीय टीम के लगभग सभी प्लेयर्स का फिटनेस टेस्ट हुआ है। बेंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भारतीय प्लेयर्स ने टेस्ट दिया है। सभी खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट में पास माना जा रहा है लेकिन स्कोर सामने नहीं आया। इस बीच विराट कोहली टेस्ट देने के लिए भारत नहीं आए, इस पर सवाल उठे हैं।

कोहली इस वक्त अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से विशेष अनुमति लेकर यूनाइटेड किंगडम में ही फिटनेस टेस्ट देने की मंजूरी ली, जबकि बाकी खिलाड़ियों का टेस्ट भारत में ही हुआ था।

virat kohli

हालांकि कोहली ने फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया, लेकिन उन्हें दी गई यह विशेष छूट अब सवालों के घेरे में है और इस पर बहस छिड़ना तय माना जा रहा है।

Virat Kohli को मिली छूट

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज जैसे प्लेयर्स ने अपने फिटनेस टेस्ट बेंगलुरु में दिए और पास भी हो गए। विराट कोहली का टेस्ट लंदन में हुआ और इसे अन्य प्लेयर्स के साथ भेदभाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि बोर्ड की निगरानी में कोहली का टेस्ट हुआ।

भारतीय टीम के अधिकांश प्लेयर्स ने फिटनेस टेस्ट दिए है लेकिन चोट की वजह से कुछ खिलाड़ी अभी तक टेस्ट नहीं दे पाए हैं। भारतीय टी20 टीम के सदस्य एशिया कप के लिए यूएई जाने के लिए तैयार हैं। कोहली इस टीम का हिस्सा नहीं हैं, वह 20 ओवर फॉर्मेट से रिटायर हो गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत और रविन्द्र जडेजा का टेस्ट इस महीने होने वाला है। बेसिक स्ट्रेंथ और यो-योतेस्त स्कोर के आधार पर प्लेयर की फिटनेस का आकलन किया जा रहा है। यो-यो टेस्ट के स्कोर का खुलासा नहीं किया गया है।

Virat Kohli ने ली अनुमति

विराट कोहली के अलावा अन्य किसी प्लेयर ने भारत से बाहर फिटनेस टेस्ट कराने की अनुमति नहीं मांगी थी। खबरों के अनुसार बोर्ड से कोहली को अनुमति मिली थी। यह साफ़ नहीं किया गया है कि भविष्य में इस तरह की छूट अन्य प्लेयर्स को दी जाएगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+