Virat Kohli: विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, बने ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

RCB vs SRH, 65th Match: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2025 का धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला, जहां विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इस दिग्गज बल्लेबाज ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया।

हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शुक्रवार को आईपीएल 2025 के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हरा दिया। टॉप-2 में जगह बनाने के लिए जीत की तलाश कर रही RCB अब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बाद भी असमंजस में है।

Virat Kohli

विराट कोहली के नाम 800 चौकों का ऐतिहासिक मुकाम
कोहली ने इस मुकाबले में सिर्फ़ 25 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसी के साथ विराट कोहली टी20 क्रिकेट में एक ही टीम के लिए 800 चौके जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड अब तक किसी भी खिलाड़ी के पास नहीं था।

T20 क्रिकेट में एक ही टीम के लिए सबसे ज़्यादा चौके
कोहली का यह कारनामा उन्हें टी20 इतिहास के पन्नों में और भी ऊपर ले जाता है। एक नजर डालिए उन खिलाड़ियों पर जिन्होंने किसी एक टीम के लिए सबसे ज़्यादा चौके लगाए हैं:

  • 800 - विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
  • 694 - जेम्स विंस (हैम्पशायर)
  • 563 - एलेक्स हेल्स (नॉटिंघमशायर)
  • 550 - रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)
  • 529 - ल्यूक राइट (ससेक्स)

प्लेऑफ की रेस में नया ट्विस्ट, SRH ने RCB को हराकर पूरे समीकरण बदल दिए
आईपीएल 2025 जैसे-जैसे अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, मुकाबले और भी दिलचस्प होते जा रहे हैं। टॉप-2 में जगह बनाने की दौड़ में अब जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। जहां गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को इस रेस के सबसे मज़बूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पिछली हार ने दोनों टीमों की स्थिति कमजोर कर दी है।

ऐसे में अब पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए टॉप-2 में एंट्री का रास्ता पूरी तरह खुल चुका है। भले ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी हो, लेकिन उन्होंने RCB की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए 42 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की।

ईशान किशन की नाबाद 94 रनों की पारी
ईशान किशन की नाबाद 94 रनों की पारी के दम पर SRH ने 232 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में RCB की पूरी टीम 19.5 ओवर में 189 रन पर सिमट गई। इस हार ने न केवल RCB को झटका दिया, बल्कि पूरे टूर्नामेंट को और भी दिलचस्प बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+