Virat Kohli: सोशल मीडिया पर अपनी कमाई की खबर सुन विराट कोहली की उड़ी नींद, Tweet कर बताया क्या है सच्चाई
Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार खेल प्रदर्शन के अलावा अपनी कमाई और लैविश लाइफस्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। इस बीच इंस्टाग्राम शेड्यूलिंग टूल हॉपर हेडक्वार्टर की ओर से कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो समेत कई मशहूर हस्तियों के एक इंस्टाग्राम पोस्ट से होने वाली इनकम के बारे बताया गया था, जिसे लेकर अब कोहली ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विराट कोहली ने कमाई की खबरों को बताया फर्जी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने आफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि, 'हालांकि मैं जीवन में जो कुछ भी मिला है, उसके प्रति आभारी और ऋणी हूं, लेकिन सोशल मीडिया पर मेरी कमाई के बारे में जो खबरें चल रही हैं, वे सच नहीं हैं।'

सोशल मीडिया के किंग हैं विराट कोहली
दरअसल, विराट कोहली की सोशल मीडिया पर एक बडी फैन फॉलोइंग है। कोहली को इंस्टाग्राम पर 25 करोड़ से अधिक लोग फॉलो करते हैं, जबकि ट्विटर पर उन्हें 5 करोड़ 70 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा फेसबुक पर टीम इंडिया के स्टार को 5 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी हेल्थ को लेकर काफी पोजेसिव हैं। कोहली ने अपनी फिटनेस को लेकर हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, 'फिटनेस हमेशा मेरे लिए टॉप प्रायोरिटी रही है। यह सिर्फ एक प्रोफेशनल एथलीट होने के बारे में नहीं है, यह एक स्वस्थ और पूर्ण जीवन जीने के बारे में भी है। मेरी फिटनेस दिनचर्या काफी कॉम्प्रिहेंसिव है, और मैं इसके लिए हर दिन समय देता हूं।'
ये भी पढ़ें- Virat Kohli ने बताया अपनी फिटनेस का राज, छोले-भटूरे को लेकर दिया ये दिलचस्प जवाब
उन्होंने बताया कि, 'जब ट्रेनिंग की बात आती है, तो मैं खुद को एक लिमिट में रखना पसंद करता हूं। मेरी ट्रेनिंग के सभी अभ्यास खेल की चुनौतियों से निपटने और चोट-मुक्त रहने में काफी मददगार साबित होते हैं। बेशक, आराम महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए मैं खुद को पर्याप्त समय भी देता हूं। इसलिए, मैं पर्याप्त नींद लेना और अपने शरीर की जरूरतों का ध्यान रखना सुनिश्चित करता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications