71वें शतक के बाद कोहली ट्विटर पर भी चमके, फॉलोअर्स इतने हुए, क्रिकेट की दुनिया में बना रिकॉर्ड
नई दिल्ली, 13 सितंबर: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सोशल मीडिया पर सही मायनों में किंग हैं। जितना उनको सोशल मीडिया पर सराहा जाता है, बात-बात पर किंग कहा जाता है, वह अलग ही मायावी दुनिया है जिसके बादशाह विराट कोहली हैं। कोहली अब जब अच्छा प्रदर्शन करके फिर से भटकी हुई बैटिंग की गाड़ी को पटरी पर ला रहे हैं तो वे ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। ये सब कोहली के 71वें शतक के बाद हुआ है जिसके लिए फैंस ने एक हजार से ज्यादा दिनों तक इंतजार किया।
Recommended Video

पहले से ही 211 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं
कोहली के पहले से ही 211 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। 33 वर्षीय विराट दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (450M) और लियोनेल मेसी (333M) के बाद इंस्टाग्राम पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। मेसी और रोनाल्डो को बहुत ज्यादा फॉलो किए जाने में उनके परिवार के लोग भी बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। दोनों को अपनी पत्नियों के साथ अलग अलग जगहों पर घूमने की फोटो पोस्ट करते हुए देखा जा सकता है।

फेसबुक पर भी 49 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स
कोहली ऐसा कम करते हैं लेकिन पत्नी अनुषका के लिए प्यार जताने का एक भी मौका नहीं चूकते। खेल के अलावा यह सब चीजें भी उनको इंस्टाग्राम पर बहुत लोकप्रिय बनाती हैं। कोहली के फेसबुक पर भी 49 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, ऐसे में कुल मिलाकर उनके सोशल मीडिया पर 310 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो जाते हैं।
कोहली ने हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2022 में फॉर्म में वापसी की थी और भारत के टॉप स्कोरर के रूप में दो अर्द्धशतक और एक शतक के साथ समाप्त हुआ। कोहली को अपना 71 वां शतक बनाने के लिए 1019 दिनों तक इंतजार करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ नजर आएंगे
एशिया कप से पहले, कोहली ने खुलासा किया था कि उन्होंने एक महीने तक अपने बल्ले को नहीं छुआ था। असल में वे एशिया कप से पहले ब्रेक पर गए थे और ऐसा पहली बार हुआ जब वे एक महीने तक बैट को छू भी नहीं पाए। इस दौरान कोहली को अनुष्का के साथ कई जगहों पर छुट्टियों को लुत्फ उठाते देखा गया।
यह कोहली का पहला T20I शतक था और भारतीय टीम को राहत मिलेगी कि वह इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 विश्व कप से पहले फॉर्म में हैं। अब विराट घरेलू सरजमी पर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्ला भांजते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications