विराट-अनुष्का ने वृन्दावन जाने के लिए क्यों चुना 16 दिसंबर का दिन? कारण जान आप भी ठोकेंगे सलाम

Virat Kohli: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में लंदन से मुंबई लौटे थे। उसी समय फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी का भारत दौरा चर्चा में था और उनके मुंबई आने की खबरों ने फैन्स की उत्सुकता बढ़ा दी थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि विराट और अनुष्का मेसी से मुलाकात के लिए भारत आए हैं, क्योंकि दोनों की मौजूदगी का समय लगभग एक जैसा था।

15 दिसंबर तक लियोनल मेसी मुंबई और दिल्ली में कार्यक्रमों में शामिल रहे। इस दौरान सोशल मीडिया पर यही चर्चा छाई रही कि कोहली-अनुष्का और मेसी की ऐतिहासिक मुलाकात देखने को मिल सकती है। लेकिन 16 दिसंबर 2025 को अचानक एक वीडियो सामने आया, जिसने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। इस वीडियो में विराट और अनुष्का वृन्दावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते नजर आए।

virat kohli anushka sharma

मेसी और आईपीएल नीलामी की चकाचौंध से दूर रहकर विराट-अनुष्का ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा को प्राथमिकता दी। जब देश और दुनिया खेल आयोजनों और ग्लैमर में व्यस्त थी, तब दोनों ने चुपचाप वृन्दावन जाकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इस फैसले ने साफ कर दिया कि उनके लिए अध्यात्म और मानसिक शांति किसी भी सेलिब्रिटी मुलाकात से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

विराट-अनुष्का ने प्लानिंग से चुना 16 दिसंबर

विराट और अनुष्का पहले भी कई बार यह दिखा चुके हैं कि वे आध्यात्मिक जीवन को गंभीरता से अपनाते हैं। 16 दिसंबर को वृन्दावन जाने का उनका निर्णय इसी सोच को और मजबूत करता है। फैन्स अब इस फैसले की जमकर सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कोहली-अनुष्का ने साबित कर दिया कि जीवन में शोहरत से बढ़कर भी बहुत कुछ होता है, और अध्यात्म का मार्ग सबसे अहम है।

प्रेमानंद महाराज के दर्शन की नहीं थी किसी को जानकारी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मेसी वाले मामले को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अपनी आध्यात्मिक यात्रा से फैन्स का दिल जीतने का काम किया है। किसी को भनक तक नहीं लग पाई कि लंदन से भारत आने का मकसद क्या है। दोनों प्रेमानंद महाराज से मिलकर काफी खुश दिख रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+