T20 WC से पहले छुट्टियां मना रहे हैं विराट कोहली, वाइफ अनुष्का संग फोटो शेयर कर लिखा खास कैप्शन

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली टी20 विश्वकप 2022 से पहले रिलैक्स नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली, 19 सितंबर: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली टी20 विश्वकप 2022 से पहले रिलैक्स नजर आ रहे हैं। वह अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कोहली ने यूके टूर के एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि कपल धूप के मजे ले रहे हैं। फोटो के साथ कैप्शन में विराट कोहली ने लिखा, खूबसूरत सुबह।

Virat Kohli, Anushka Sharma

Recommended Video

    Asia Cup 2022: Virat Kohli के शतक के बाद Anushka ने कहा 'मैं हमेशा साथ हूं' | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    एशिया कप में शानदार प्रदर्शन
    विराट कोहली हाल ही में एशिया कप 2022 में नजर आए थे। यहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर फॉर्म में वापसी की थी। टूर्नामेंट में विराट ने 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया था। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने 5 मैचों में 92 की औसत से 276 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने 34 गेंद पर 35 रन की पारी खेली थी। वहीं हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 44 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में विराट ने 44 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ विराट खाता तक नहीं खोल सके थे। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 122 रन जड़ दिए थे।

    विराट कोहली का करियर
    कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 102 टेस्ट मैच की 173 पारियों में 49.53 की औसत और 55.68 के स्ट्राइक रेट से 8074 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 28 अर्धशतक और 27 शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन है। 262 एकदिवसीय मुकाबलों में कोहली ने 57.68 की औसत और 92.83 के स्ट्राइक रेट से 12344 रन जड़े हैं। कोहली ने वनडे में 64 अर्धशतक और 43 शतक ठोके हैं। वहीं 104 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 3584 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 32 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+