VIDEO: कमलेश नागरकोटी को ट्रोल करने वाले पर बरसे Virat Kohli, बालकनी से लगाई फैंस की क्लास
मैच के तीसरे दिन फील्डिंग के दौरान मैदान पर मौजूद कुछ फैंस कमलेश नागरकोटी (Kamlesh Nagarkoti) को ट्रोल कर रहे थे। बस फिर क्या था, विराट कोहली (Virat Kohli) को ये रास नहीं आया और उन्होंने बालकनी से ही फैंस की क्लास लगा दी

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और लीसेस्टशायर के बीच काउंटी ग्राउंड पर चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया की तैयारियों के लिहाज से इस मुकाबले को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि, प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसकी फैंस ने बिल्कुल आशा नहीं की थी। दरअसल, मैच के तीसरे दिन फील्डिंग के दौरान मैदान पर मौजूद कुछ फैंस कमलेश नागरकोटी (Kamlesh Nagarkoti) को ट्रोल कर रहे थे। बस फिर क्या था, विराट कोहली (Virat Kohli) को ये रास नहीं आया और उन्होंने बालकनी से ही फैंस की क्लास लगा दी।

वीडियो हुआ वायरल
इंस्टाग्राम पर विराट कोहली फैन क्लब ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान स्टेडियम की बालकनी से फैंस के साथ काफी गुस्से से बात करते नजर आए। वीडियो के कैप्शन में ये लिखा गया कि शुक्रवार को स्टेडियम में बैठे भारतीय फैंस ही नागरकोटी को अपशब्द कर रहे थे और बार-बार युवा खिलाड़ी को परेशान कर रहे थे। जब विराट को इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत बालकनी में आकर फैंस की खूब क्लास लगाई।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कोहली यह कहते हुए सुनाई दिए कि 'वो यहां तुम्हारे लिए नहीं बल्कि मैच खेलने यहां आया है।' बता दें कि, इस मैच में कमलेश नागरकोटी लीसेस्टशायर की ओर से फील्डिंग कर रहे थे।
View this post on Instagram

हमेशा टीम के साथ खड़े रहते हैं विराट
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब विराट कोहली को साथी खिलाड़ियों का सपोर्ट करते देखा हो। विराट हर बार कठिन समय में खिलाड़ियों के साथ खड़े नजर आते हैं। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर ही जेम्स एंडरसन को मैदान पर जसप्रीत बुमराह के साथ तीखी बहस करते देखा गया था। एंडरसन बार-बार बुमराह को स्लैज कर रहे थे, तब कोहली ने ड्रेसिंग रूम की बालकनी से ही बुमराह का सर्मथन किया था।

अंपायर से भी हुई थी कोहली की बात
इस मैच को ले लीजिए... पहली पारी में विराट कोहली रोमन वॉकर की गेंद पर LBW आउट हुए थे। कोहली के खिलाफ जोरदार अपील हुई थी और जब अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया तो नाराज कोहली अंपायर से भिड़ गए। बाद में अंपायर ने आउट देने का कारण बचाया तब वह मैदान से बाहर लौटे।












Click it and Unblock the Notifications