इंदौर वनडे से पहले बाबा की शरण में विराट कोहली, ताली बजाकर कीर्तन में लीन हुए किंग, वीडियो तेजी से वायरल
Virat Kohli: मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करने वाले भारतीय क्रिकेट के सितारे आज बाबा महाकाल की भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में होने वाले निर्णायक मुकाबले से पहले, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, स्पिनर कुलदीप यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में माथा टेका।
शनिवार सुबह करीब 4 बजे विराट कोहली और कुलदीप यादव मंदिर के नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भस्म आरती का हिस्सा बने। सादगी की मिसाल पेश करते हुए विराट कोहली कीर्तन करते हुए नजर आए। उनके माथे पर भस्म और चंदन का तिलक उनकी गहरी आस्था को बयां कर रहा था।

विराट कोहली भक्ति में लीन
विराट कोहली भक्ति में लीन दिखाई दिए, वह ताली बजाकर कीर्तन में मग्न थे। उनके ठीक पीछे ही कुलदीप यादव भी बैठे हुए थे। इंदौर से उज्जैन ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में दोनों प्लेयर्स ने इस मौके का फायदा उठाया और सुबह जल्दी ही उज्जैन पहुँच गए।
VIDEO | Ujjain, Madhya Pradesh: Cricketers Virat Kohli and Kuldeep Yadav offer prayers at the revered Shree Mahakaleshwar Temple.#Ujjain #Cricket
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/cnmCqUuDcG
— Press Trust of India (@PTI_News) January 17, 2026
भारतीय टीम को राजकोट एकदिवसीय मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में कोहली और कुलदीप दोनों ही फ्लॉप हो गए थे। कुलदीप यादव की तो जमकर पिटाई हुई थी। विराट कोहली अच्छी शुरुआत करने के बाद आउट हो गए थे।
कब है भारत-न्यूजीलैंड का अंतिम ODI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगला मैच 18 जनवरी को खेला जाना है, यह मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। वडोदरा में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी, इसके बाद राजकोट में कीवी टीम ने हिसाब बराबर कर लिया था।
अब अंतिम मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है। हारने वाली टीम के साथ से सीरीज चली जाएगी। इंदौर का मैदान काफी छोटा है, यहां बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलता है। कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है। पहले बैटिंग करने वाली टीम को ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications