Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या पहुंचे कोहली, सचिन ने भी भरी उड़ान
Ram Mandir: अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। कुछ ही घंटे के बाद राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए 12:29 8 सेकंड से लेकर 12:30 32 सेकंड का मुहूर्त चुना गया है। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए कई सेलिब्रेटी अयोध्या पहुंच चुके हैं।
कोहली पहुंचे अयोध्या: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अयोध्या पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली 22 जनवरी की सुबह अयोध्या में एंट्री कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली के कार का वीडियो वायरल हो रहा है। विराट कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग जैसे कई दिग्गजों को आमंत्रित भेजा गया है।

एयरपोर्ट पर नजर आए सचिन: विराट कोहली के अलावा क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी अयोध्या के लिए निकल चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वायरल वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सचिन तेंदुलकर मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। सचिन तेंदुलकर मुंबई से अयोध्या के लिए फ्लाइट लेंगे और सीधा अयोध्या में लैंड करेंगे। सचिन तेंदुलकर के अलावा भारतीय टीम को वर्ल्ड कप का पहला खिताब दिलाने वाले कपिल देव भी अयोध्या पहुंचने वाले हैं।
कोहली ने ली छुट्टी: भारतीय टीम को 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली ने बीसीसीआई से एक दिन की छुट्टी की मांग की थी। वह एक दिन की छुट्टी लेकर अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे। ऐसे में विराट कोहली को बीसीसीआई की तरफ से मंजूरी दे दी गई है।
विराट कोहली से पहले भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले और पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी मंदिर उद्घाटन के लिए अयोध्या में नजर आए। भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के भी इस मंदिर उद्घाटन में पहुंचने की खबरें सामने आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications