क्या वनडे से भी अलविदा कह देंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? जल्द होने वाली है अहम मीटिंग

Virat Kohli And Rohit Sharma: टीम इंडिया के दो सबसे बड़े सितारे विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। टेस्ट और टी-20 में संन्यास लेने के बाद इन दोनों ही खिलाड़ियों को वनडे में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 की ड्रॉ सीरीज के बाद युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खुद को साबित कर दिया है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब सीनियर खिलाड़ियों के लिए जगह बची है?

क्या वनडे से भी संन्यास लेंगे रोहित-कोहली? (Virat Kohli And Rohit Sharma)

विराट कोहली अब 36 साल के हो चुके हैं और रोहित शर्मा 38 के साल के हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पहले ही टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक वे जल्द ही वनडे क्रिकेट को लेकर भी बीसीसीआई से प्रोफेशनल बातचीत करने वाले हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Virat Kohli 1

भारत को इन टीमों से खेलना है वनडे मैच

खबरों के मुताबिक अगले दो सालों में भारत को ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ कुछ वनडे सीरीज खेलनी हैं। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या ये सीमित मौके 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए काफी होंगे, जब तक रोहित और विराट की उम्र करीब 40 साल हो जाएगी? ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित-विराट अपनी तैयारी कैसे पूरी करेंगे।

सुनील गावस्कर ने भी उठाए सवाल

बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हां, इस मुद्दे पर जल्द बातचीत होगी। 2027 वर्ल्ड कप में अभी समय है, लेकिन हमें अभी से योजना बनानी होगी। विराट और रोहित ने भारत के लिए शानदार योगदान दिया है, लेकिन आगे की सोच भी ज़रूरी है। इस बीच सुनील गावस्कर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि सेलेक्शन कमेटी को सोचना होगा कि क्या ये दोनों दिग्गज 2027 वर्ल्ड कप तक टीम में योगदान दे पाएंगे।

गावस्कर ने साफ तौर पर कहा कि मेरी निजी राय में मुझे नहीं लगता कि ये दोनों खिलाड़ी 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे। लेकिन अगर अगले एक-दो साल में इनका फॉर्म जबरदस्त रहा, तो फिर कोई भी इन्हें बाहर नहीं कर सकता। अब देखना ये है कि क्या विराट और रोहित अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलते नजर आएंगे या आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट में एक नई पीढ़ी की शुरुआत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+