हैदराबाद में दिखा विराट और रोहित का ‘याराना’, कुछ पल के VIDEO ने बनाया फैंस का दिन

हैदराबाद, 26 सितंबर: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 3 मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने आखिरी ओवर के रोमांच में 6 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। 187 रन के टारगेट को भारत ने एक गेंद शेष रहते हासिल किया। जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक ऐसा रूप देखने को मिला, जिसने फैंस का दिन बना दिया।

Recommended Video

    IND vs AUS: Virat और Rohit ने जीत का खास अंदाज में मनाया जश्न, देखें Video |वनइंडिया हिंदी *Cricket

    वायरल हुआ वीडियो

    वायरल हुआ वीडियो

    भारतीय टीम की जीत के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक साथ जश्न मनाते हुए देखा गया। विराट और रोहित ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों पर बैठकर मैच देख रहे थे। हार्दिक पांड्या ने जैसा ही विनिंग शॉट लगाया, वैसे ही दोनों खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। कोहली ने जोर-जोर से रोहित पीठ थपथपाई और फिर भारतीय कप्तान ने भी विराट को गले से लगा लिया। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को भी खासा पसंद आ रहा है।

    अमित मिश्रा ने भी कही भी बात

    अमित मिश्रा ने भी कही भी बात

    रोहित और विराट के जश्न का वीडियो पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। मिश्रा जी ने ट्वीट कर लिखा, ‘इन दोनों के बीच का रिश्ता सभी सीमाओं से परे है। फैंस को ये समझना चाहिए।' दरअसल, मीडिया में इस तरह की कई बातें सामने आई है कि रोहित और विराट एक दूसरे को पसंद नहीं करते। 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद तो यह बात तक सामने आई थी कि दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो तक कर दिया है। खैर, अपने बीच की अनबन की खबरों को दोनों ने ही हमेशा गलत बताया और इस वीडियो के बात तो अब विराट और रोहित के रिश्ते पर कभी भी सवाल नहीं उठाया जा सकता।

    रोहित ने भी थपथपाई थी पीठ

    रोहित ने भी थपथपाई थी पीठ

    सीरीज जीत का जश्न मनाने के पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी विराट कोहली की पीठ थपथपाई थी। दरअसल, टारगेट का पीछे करते हुए विराट कोहली ने शानदार पारी खेली और 48 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वह मैच फिनिश नहीं कर पाए। कोहली जब पवेलियन की ओर लौट रहे थे, हिटमैन ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया और उनकी पीठ भी थपथपाई। बाद में दोनों ने सीढ़ियों पर बैठकर एक साथ मैच देखा।

    अब अगले मिशन की तैयारी

    अब अगले मिशन की तैयारी

    ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से धूल चटाने के बाद टीम इंडिया अब अपने अगले मिशन की तैयारियों में जुटेगी। बुधवार से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के मैदान पर खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित एंड कंपनी की ये आखिरी टी20 सीरीज होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+