IND vs SA: भारत को चैम्पियन बनाते ही विराट कोहली-रोहित शर्मा ने लिया T20 से संन्यास

Virat Kohli Retirement: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में खिताब अपने नाम कर लिया और इसके साथ ही एक युग का अंत हो गया। विराट कोहली ने इस प्रारूप में आगे खेलते हुए नहीं दिखेंगे। उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब मिला और उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

वहीं विराट कोहली के साथ अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

Kohli rohit t20

कोहली ने कहा कि यह मेरा अंतिम टी20 वर्ल्ड कप था और अब ज़िम्म आगे की पीढ़ी को सौंपने का समय है। अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को विराट कोहली ने वीडियो कॉल भी किया और भावुक भी हो गए। कोहली ने अपने अंतिम मुकाबले में एक यादगार पारी खेली और टीम को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका अदा की।

गौरतलब है कि भारतीय टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने के बाद विराट कोहली ने एक अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया। टीम इंडिया 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी और कोहली खड़े होकर रन बनाते चले गए। वह धीमी गति से खेलते हुए अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद तेज हुए।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में कोहली ने 59 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने 7 रनों से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। कोहली ने मैच के बाद कहा कि हम इस कप को उठाना चाहते थे। अब अगली पीढ़ी को टेकओवर करने का समय है। भले ही अगर हम हार भी जाते, तो भी मैं घोषणा करता।

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 124 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4112 रन आए हैं। कोहली के बल्ले से 1 शतक और 37 अर्धशतक आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में आई पारी हमेशा के लिए यादगार बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+