BAN vs IND: बांग्लादेश के खिलाफ कम से कम 125 रन जरूर बनाएंगे कोहली और पंत- आकाश चोपड़ा
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कल से चट्टोग्राम में शुरू होगा। यह मैच 18 दिसंबर तक चलेगा। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल भारत के कप्तान रहेंगे।

BAN vs IND test series भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज कल से चट्टोग्राम में हो रहा है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने पहले टेस्ट से पहले विराट कोहली और ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि पहले टेस्ट में कोहली और पंत का बल्ला खुलकर बोलेगा और यह दोनों खिलाड़ी दोनों पारियों में कम से कम 125 रन जरूर बनाएंगे।
'अश्विन और अक्षर को मिलेंगे 10 या उससे अधिक विकेट'
आकाश चोपड़ा का कहना है, "पहले टेस्ट मैच के लिए ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहेंगे। इतना ही नहीं पंत और कोहली दोनों पारियों में कम से कम 125 रन जरूर बनाएंगे।" आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि अक्षर पटेल और आर अश्विन भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहने वाले हैं और यह दोनों मिलकर 10 या फिर उससे अधिक विकेट लेंगे, जबकि कुल 20 विकेट मैच में गिरेंगे।
बांग्लादेश के खिलाफ कोहली का प्रदर्शन
Recommended Video
आपको बता दें कि आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी के इतर कोहली और पंत का बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन देखें तो पता चलता है कि कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 78.40 की औसत से 392 रन बनाए हैं। वहीं ऋषभ पंत ने अभी तक बांग्लादेश के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। वहीं अक्षर पटेल ने भी बांग्लादेश के खिलाफ कोई टेस्ट नहीं खेला है, जबकि आर अश्विन ने मेजबानों के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 16 विकेट लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications