VIDEO: मैच से पहले कोहली ने पंड्या के साथ किया जमकर डांस, 'शाका बूम' गाने पर लगाए ठुमके
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एशिया कप में अपने बल्ले का दम दिखाया था। एशिया कप के आखिरी मुकाबले में शतक जड़कर कोहली ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देने का काम किया था।
नई दिल्ली, 18 सितंबर। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एशिया कप में अपने बल्ले का दम दिखाया था। एशिया कप के आखिरी मुकाबले में शतक जड़कर कोहली ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देने का काम किया था। कोहली की नजरे अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज पर होगी। कोहली यहां भी अपने फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

हार्दिक पंड्या भी लौट चुके हैं रंग में
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी गुजरात टाइटंस को आईपीएल खिताब जिताने के बाद एक अलग ही अंदाज में नजर आए हैं। हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के पहले मुकाबले में मिली जीत में भी पंड्या का योगदान काफी महत्वपूर्ण था और टीम को उनसे टी-20 वर्ल्ड कप में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
मैच से पहले कोहली-पंड्या ने किया डांस
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले हार्दिक पंड्या ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम इकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में पंड्या कोहली के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। 'शाका बूम' गाने पर यह दोनों ही खिलाड़ी अलग ही अंदाज में डांस कर रहे हैं। पंड्या के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले ये दोनों ही खिलाड़ी मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं।
एशिया कप में कोहली ने जड़ा था शतक
अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में विराट कोहली ने हाल ही में शतक लगाया था। लगभगल तीन साल बाद कोहली के बल्ले से शतक आने के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई थी। क्रिकेट फैंस कोहली को आगे भी इसी तरह की बल्लेबाजी करते देखना चाहेंगे। 20 सितंबर को मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को पहला मुकाबला खेलना है, इस मैच में कोहली पर फैंस की निगाहें रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications