वैलेंटाइन डे पर कोहली-अनुष्का का नहीं है कुछ खास प्लान! हार्दिक पांड्या की शादी में होंगे शामिल
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। माना जा रहा है कि कोहली और अनुष्का हार्दिक पांड्या की शाही शादी में शामिल होंगे। यह शादी उदयपुर में होगी।
टीम इंडिया के हरफनमौला ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वैलेंटाइन डे के खास मौके पर फिर से शादी करने जा रहे हैं। जी हां, उनकी यह शादी उनकी ही पत्नी नताशा स्टेनकोविक से हो रही है। हार्दिक पांड्या और नताशा दोबारा शादी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि उदयपुर में शादी समारोह पूरे रीति-रिवाज और परंपरागत तरीके आयोजित होगा। इस शाही शादी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शामिल हो सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कोहली और अनुष्का शादी अटैंड करने के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं। उन्हें मंगलवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

कहीं वैलेंटाइन डे मनाने के लिए रवाना हुए हैं कोहली?
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वैलेंटाइन डे के खास मौके पर कोई खास प्लान नहीं है। यह कपल पांड्या की शादी में ही शामिल होगा। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। माना यह भी जा रहा है कि कोहली और अनुष्का वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने के लिए किसी सीक्रेट जगह के लिए रवाना हुए हैं, लेकिन इसके चांस थोड़े कम है और वो इसलिए कि कोहली 17 फरवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम का हिस्सा होंगे।

कोहली-अनुष्का के ड्रेसिंग स्टाइल ने किया प्रभावित
मंगलवार सुबह जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो दोनों ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल से हर किसी को प्रभावित किया। इस दौरान कोहली और अनुष्का क्लासी एथलेजर आउटफिट में नजर आए। नेटिज़न्स को उनका यह स्टाइल काफी पसंद आया है। आपको बता दें कि इस दौरान कोहली और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका नहीं थी।

हार्दिक की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या की शाही शादी में उनके भाई क्रुणाल पांड्या अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने भी कल मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। क्रुणाल पांड्या और हार्दिक एकसाथ उदयपुर पहुंचे हैं। इनके अलावा केएल राहुल और आथिया शेट्टी के भी इस शादी में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी परिवार के साथ इस शादी में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि धोनी और पांड्या बहुत अच्छे दोस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications