विराट कोहली इस बार धार्मिक यात्रा के लिए ऋषिकेश गए, फैन्स ने कहा टेस्ट में शतक आएगा
विराट कोहली और उनकी पत्नी ऋषिकेश गए हैं और उनकी फोटो भी वायरल हुई है, दोनों इससे पहले कैंची धाम और वृन्दावन गए थे।

Virat Kohli and Anushka Sharma in Rishikesh: विराट कोहली को जब भी ब्रेक मिलता है, वह आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ते हैं, उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद होती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम टी20 सीरीज खेल रही है लेकिन कोहली इसमें नहीं है। इस समय का उपयोग उन्होंने एक धार्मिक स्थान पर जाकर किया। इस दौरान कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ थीं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हैं और फैन्स यह भी कह रहे हैं कि अब कोहली का टेस्ट में भी शतक आने वाला है।
कोहली और अनुष्का ऋषिकेश में स्वामी दयानंद जी महाराज के आश्रम में गए और दर्शन किये। उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई है। आध्यात्मिक चीजों को भी कोहली ने अपने जीवन में शामिल कर लिया है। मौका मिलते ही वह किसी न किसी धार्मिक जगह पर पहुँच जाते हैं।
इससे पहले वह उत्तराखंड स्थित कैंची धाम में नीम करौली बाबा के आश्रम भी गए थे। हाल ही में वह वृन्दावन में भी गए थे। अब कोहली को ऋषिकेश में देखा गया है। वृन्दावन जाकर आने के बाद उनके बल्ले से रन देखने को मिले थे और शतक भी आए थे। इसके बाद अब फैन्स का कहना है कि कोहली के बल्ले से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी शतकीय पारी देखने को मिलेगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी में टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से इस सीरीज का आयोजन वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत किया जाना है। कोहली का रन बनाना अहम होगा। कोहली के ऊपर टेस्ट टीम की बैटिंग काफी हद तक निर्भर करती है। ऐसे में फैन्स को ख़ुशी है कि कोहली सीरीज से पहले किसी धार्मिक जगह पर गए हैं। इसके बाद वह सीरीज और आईपीएल खेलने में व्यस्त हो जाएंगे। टेस्ट चैम्पियनशिप में टीम इंडिया तालिका में दूसरे नम्बर पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम नम्बर एक पर है।












Click it and Unblock the Notifications