भारत में अरबों की प्रॉपर्टी छोड़ विदेश शिफ्ट हो जाएंगे विराट-अनुष्का? टूट जाएगा 150 करोड़ भारतीयों का दिल!
Virat and Anushka to leave India: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में परिवार संग समय बिता रहे हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम अकाय और बेटी का नाम वामिका। वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली भारत लौटे और फिर परिवार संग लंदन निकल गए और अब वहीं पर हैं। अब खबरे हैं कि कपल परिवार संग हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो जाएगा।
देश छोड़ देंगे विराट-अनुष्का?
हालांकि विराट और अनुष्का के हमेशा के लिए देश छोड़ने की खबरों पर कपल की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मगर दावा किया जा रहा है कि ये खबर सच है कि कपल भारत छोड़कर हमेशा के लिए लंदन में शिफ्ट हो जाएगा।

क्रिकेटर की भारत में 'विराट' प्रॉपर्टी
बताते चलें कि भारत में विराट और अनुष्का शर्मा दोनों के ही पास करोड़ों में प्रॉपर्टी है। विराट का नाम दुनियाभर के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में आता है। ऐसे में विराट अच्छी खासी संपत्ति के मालिक हैं। क्रिकेटर की नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली के पास कुल 127 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 1046 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
मुंबई में है आलीशान बंगला
विराट कोहली का मुंबई में एक आलीशान बंगला भी है और दिल्ली में एक घर भी। विराट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने अलीबाग वाले बंगले की तस्वीरें फैंस को दिखाई थीं।
हाइटैक फीचर्स वाला घर
विराट के इस घर की कीमत करोड़ों में है। इस बंगले में कई सारे हाईटेक फीचर्स हैं। गुड़गांव के पॉश इलाके में भी स्टार क्रिकेटर का एक आलीशान बंगला है। साल 2015 में विराट ने इस बंगले को खरीदा था। तब इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये थी। मुंबई के वर्ली में विराट ने साल 2016 में एक फ्लैट भी खरीदा था।
अनुष्का और विराट की नेट वर्थ
अनुष्का शर्मा की बात करें तो एक्ट्रेस के पास भी अच्छी खासी संपत्ति है। अनुष्का शर्मी की नेट वर्थ तकरीबन 300 करोड़ रुपये है। वहीं विराट की कुल संपत्ति 1046 करोड़ रुपये है। ऐसे में खबरें हैं कि भारत में ये सब छोड़कर कपल हमेशा के लिए विदेश में शिफ्ट हो जाएगा। इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी मायूस से हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications