विराट-अनुष्का ने अलीबाग में लिया 13 करोड़ रुपए का 4BHK विला, जानिए क्या है इसकी खासियत
धन-दौलत कमाने के बाद एक इंसान अपने बचे हुए अधूरे सपनों का पीछा करना शुरू कर देता है। जो ख्वाहिशें बाकी रह गई हैं उनको पूरा करने में जीवन बिता देता है। विराट कोहली भी ऐसे मुकाम पर हैं जहां वे अपने कई सपनों को पूरा कर सकते हैं। एक महान बल्लेबाज बनने का उनका शायद सबसे बड़ा ख्वाब पहले ही पूर्ण हो चुका है और अब वे जिंदगी की पूरी चैन का आनंद ले सकते हैं जहां उनके पास पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका है। पूर्व कप्तान ने फिलहाल अपने सपनों के घर को हकीकत में तब्दील कर दिया है। (Photo Courtesy- @Campaign_India Twitter)
Recommended Video

जगह से तुरंत जुड़ाव महसूस किया
2020 की कोविड महामारी के दौरान, कोहली और उनकी अभिनेत्री-पत्नी अनुष्का शर्मा कुछ महीनों के लिए मुंबई के पास अलीबाग के जीराड गांव में रहे थे और उन्होंने अपने हॉलीडे होम में क्वालिटी टाइम बिताने का फैसला किया। इस पावर कपल ने उस जगह से तुरंत जुड़ाव महसूस किया। कोहली ने यहां एक घर बनाने के लिए लिविंग क्रिएटिव डायरेक्टर सुजन खान और इंटरनेशनल आर्किटेक्चर फर्म सोटा के साथ बातचीत की। ये घर कोहली के लिए वीकेंड होम टाइप का काम करेगा।

कोहली आधुनिक और क्लासिक चीजों का संगम चाहते थे
घर को तराशने वाली कंपनी आवास वेलनेस के सीईओ आदित्य किलाचंद ने बताया कि कोहली आधुनिक और क्लासिक चीजों का संगम चाहते थे जहां पर माहौल हरा-भरा भी हो जिससे शांति की फिलिंग बनी रही। साथ ही न्यूट्रल पैलेट, टेक्सचल, और कस्टम-मेड लाइट्स लगी हैं। बताया गया कि कोहली बहुत ज्यादा भव्यता नहीं चाहते थे।
10.5 करोड़ रुपये और 13 करोड़ रुपये के बीच की कीमत का 4बीएचके शानदार विला मांडवा जेट्टी से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर अलीबाग के अवास विलेज में स्थित है।

4BHK विला
विला में चार बेडरूम, दो कवर कार गैरेज, पाउडर रूम के साथ चार बाथरूम, एक छत, आउटडोर डाइनिंग, एक निजी पूल, बहुत सारी खुली जगह और स्टाफ क्वार्टर हैं।
इस प्रोपर्टी में अवास वेलनेस सेंटर और स्पा का विशेष उपयोग शामिल है। यहां तक कि रेस्तरां और अन्य सुविधाएं हैं, जो अरिया होटल्स एंड रिसॉर्ट्स द्वारा संचालित हैं। कोहली के इस विले में वेलनेस टेक्नोलॉजी भी होगी जिसमें कोहली को हवा, पानी क्वालिटी के अलावा टेंपरेचर कंट्रोल भी मिलेगा।

खासियतें काफी हैं
किलाचंद ने ETPanache Digital से बात करते हुए कहा विला में कई चीजें हैं तो काफी कीमती हैं लेकिन सामने से दिखाई नहीं देंगी। वे बैकग्राउंड में अपना अहम काम करती रहेंगी जैसे कि एडवांस एयर फिलट्रेशन सिस्टम जिससे एयर क्वालिटी बहुत बेहतर हो जाती है। ये विला कोहली और अनुष्का को रजिस्ट्रेशन के 14 से 18 महीने में मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications