दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं विराट-अनुष्का! एबी डिविलियर्स ने किया खुलासा, तो खुशी से झूम उठे फैंस

Anushka Virat Second Child: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने शनिवार को जो कहा, उसके बाद टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच से हटने के बाद कोहली को लेकर लोग अलग-अलग अनुमान लगा रहे थे, इस बीच डिविलियर्स ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आखिर क्यों विराट कोहली ने ब्रेक लिया?

एबी डिविलियर्स ने बताया कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर दूसरा बच्चा आने वाला है। एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि परिवार प्राथमिकता है और सुपरस्टार क्रिकेटर को इस वक्त अपने करीबी लोगों के साथ रहने के लिए ब्रेक लेने के लिए जज नहीं जा सकता है।

Anushka sharma, Virat Kohli

विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो टेस्ट से हट गए और बीसीसीआई ने एक विस्तृत बयान में फैंस और मीडिया से आग्रह किया कि वे कोहली के फैसले के कारणों पर अटकलें न लगाएं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि कोहली ने बहुचर्चित टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों से हटने से पहले कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के साथ चर्चा की।

एबी डिविलियर्स ने शनिवार को अपने यूट्यूब शो में कहा कि, 'मुझे बस इतना पता है कि वह ठीक है। वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता रहा है, यही कारण है कि वह पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। मैं किसी और चीज की पुष्टि नहीं करने जा रहा हूं। 'वह ठीक हैं, वह अच्छा कर रहे हैं।'

एबी डिविलियर्स ने कहा कि 'हां, उनके घर दूसरा बच्चा आने वाला है। हां, यह परिवार का समय है और चीजें उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि आप खुद के प्रति सच्चे नहीं हैं, तो आप इस बात का ध्यान नहीं रखते कि आप यहां किस लिए हैं। मुझे लगता है कि ज्यादातर लोगों की प्राथमिकता परिवार है। उन्होंने कहा कि, "आप इसके लिए विराट को जज नहीं कर सकते। हां, हम उन्हें मिस करते हैं। लेकिन उन्होंने बिल्कुल सही फैसला लिया है।'

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 2017 में शादी के बंधन में बंधे। इस स्टार जोड़े ने इस साल जनवरी में अपनी बेटी वामिका का तीसरा जन्मदिन मनाया। कोहली और अनुष्का के दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खबर के बाद फैंस का रिएक्शन कुछ इस प्रकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+