क्या Virat Kohli को जबरन संन्यास दिलाया गया? कोच का सनसनीखेज खुलासा

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने सोमवार यानी 12 मई को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। विराट कोहली के इस पोस्ट के सामने आते ही क्रिकेट जगत में हलचल मच गई। यह निर्णय उनके फैंस और क्रिकेट दिग्गजों के लिए चौंकाने वाला था। विराट कोहली के संन्यास लेने के पीछे कई तरह के कारणों का हवाला दिया जा रहा है।

विराट कोहली ने लिया संन्यास का फैसला (Virat Kohli Retirement)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली ने अप्रैल में ही बीसीसीआई को अपने संन्यास के बारे में सूचित कर दिया था। लेकिन बोर्ड ने उन्हें इस फैसले पर पुनर्विचार करने की सलाह दी थी। बोर्ड चाहता था कि कोहली इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ जाएं, लेकिन कोहली ने सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कहने का मन बना लिया। इस फैसले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

Virat Kohli 1

कोच का हैरान करने वाला बयान

कोहली के संन्यास के बाद दिल्ली रणजी टीम के हेड कोच सरनदीप सिंह ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। सरनदीप ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले उन्होंने विराट से पूछा था कि क्या वह इंग्लैंड सीरीज की तैयारी के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे तो विराट ने बताया कि वह इंडिया ए के लिए इंग्लैंड में दो मैच खेलेंगे। सरनदीप के अनुसार विराट का टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का कोई इरादा नहीं था और वह इंग्लैंड सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार थे।

कोहली को जबरन संन्यास दिलाया गया?

सरनदीप सिंह के बयान ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने बताया कि विराट कोहली ने 2025 में इंग्लैंड सीरीज के दौरान 4-5 शतक लगाने की इच्छा जताई थी। रनदीप सिंह ने ये भी बताया कि विराट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक ही शतक लगाया था, जिससे वह काफी मायूस थे। सरनदीप के अनुसार, विराट केवल इंग्लैंड सीरीज की ही चर्चा कर रहे थे और ऐसे में उनका संन्यास लेना कुछ सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विराट कोहली ने मजबूरी में संन्यास का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+