IND vs ENG: फैंस का फिर दिल तोड़ गए विराट कोहली, अब सीधा एक महीने बाद करेंगे मैदान पर वापसी

मैनचेस्टर, जुलाई 17। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली एकबार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में विराट कोहली 22 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि विराट ने शुरुआत कुछ अच्छे शॉट्स के साथ की और उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए, लेकिन वो अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं चला सके। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीच टॉप्ले ने विराट को 8वें ओवर की पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजने का काम किया।

इंग्लैंड दौरे पर विराट का प्रदर्शन

इंग्लैंड दौरे पर विराट का प्रदर्शन

आपको बता दें कि विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट और टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी फ्लॉप रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में कोहली चोट के कारण खेले नहीं थे, लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने वापसी की और सिर्फ 16 रन की पारी खेली और आज सीरीज के आखिरी मुकाबले में कोहली 17 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले टी20 सीरीज के दो मैचों में कोहली ने सिर्फ 12 रन बनाए थे। वहीं इकलौते टेस्ट मैच की दो पारियों में कोहली के बल्ले से 31 रन निकले थे। आपको बता दें कि विराट कोहली ने वनडे करियर की पिछली पांच पारियों में सिर्फ 59 रन बनाए हैं।

एक महीने बाद मैदान पर दिखेंगे कोहली!

एक महीने बाद मैदान पर दिखेंगे कोहली!

आपको बता दें कि विराट कोहली को खेलता देखने के लिए अब फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा, क्योंकि विराट वेस्टइंडीज टूर के लिए ना तो वनडे टीम का हिस्सा हैं और ना ही टी20 टीम के लिए तो फिर ऐसे में विराट कोहली अब 18 अगस्त से शुरू होने वाले जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलते हुए दिख सकते हैं, लेकिन अभी चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए टीम की घोषणा नहीं की है और अगर कोहली को इस सीरीज से भी आराज दिया जाता है तो कोहली अब 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में नजर आएंगे।

भारत को लगे शुरुआती झटके

भारत को लगे शुरुआती झटके

आपको बता दें कि तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 260 रनों का लक्ष्य दिया है। जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 38 रन पर 3 विकेट गिर गए। भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा। सबसे पहले शिखर धवन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद रोहित शर्मा 17 रन बनाकर टॉप्ले का शिकार हुए। वहीं कोहली भी 17 रन बनाकर टॉप्ले की बाहर जाती गेंद को छेड़ने की वजह से अपना विकेट गंवा बैठे। खबर लिखे जाने तक भारत ने

विराट कोहली के विकेट को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+