बैटिंग ऑर्डर बदलने के बाद भी विराट कोहली का नहीं चला बल्ला, राजस्थान के खिलाफ भी हुए सस्ते में आउट
नई दिल्ली, अप्रैल 26। आईपीएल में विराट कोहली का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए, जबकि इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने उन्हें ओपनिंग के लिए भेजा था। विराट के फैंस को और खुद आरसीबी को यह उम्मीदें थी कि विराट का बैटिंग ऑर्डर बदलने से चीजें शायद बदल जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विराट कोहली इस मैच में भी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए।

विराट ने आज चौके से खोला था खाता
आईपीएल में पिछले 2 मैचों से लगातार गोल्डन डक पर आउट हो रहे विराट ने इस मैच में चौके के साथ खाता तो जरूर खोला, लेकिन वो एक लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर पुल शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। विराट ने पारी की सिर्फ 10 गेंदें खेली थी, जिसमें उन्होंने 2 चौकों की मदद से 9 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications