Vijay Hazare Trophy: ईशान किशन ने तोड़ा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड, किसके नाम दर्ज है सबसे तेज शतक?

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में रनों और रिकॉर्ड्स की आंधी देखने को मिली। बिहार और कर्नाटक के बीच हुए मुकाबलों ने इतिहास के पन्नों को पूरी तरह पलट दिया है। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ईशान किशन और 14 साल के सनसनीखेज खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी कर कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

कर्नाटक के खिलाफ मैच में ईशान किशन ने तबाही मचाते हुए महज 33 गेंदों में शतक ठोक दिया। इसके साथ ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब ईशान किशन लिस्ट-ए क्रिकेट (घरेलू वनडे) में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। वैभव ने 36 गेंदों में शतक लगाया था, जो अब खिसक कर चौथे नंबर पर आ गया है।

Ishan kishan

Vijay Hazare Trophy: किसके नाम दर्ज है सबसे तेज शतक?

विजय हजारे ट्रॉफी इतिहास में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड बिहार के सकीबुल गनी के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने बुधवार को ही अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ केवल 32 गेंदों में सैकड़ा जमाया।

Vijay Hazare Trophy: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का विश्व रिकॉर्ड

बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। 14 साल 272 दिन की उम्र में शतक लगाकर वे पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट में दुनिया के सबसे युवा शतकवीर बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के जहूर इलाही (15 साल 209 दिन) का 38 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव ने इस मैच में 190 रनों की विशाल पारी खेली।

Vijay Hazare Trophy: बिहार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बिहार की टीम ने अपनी पारी में कुल 38 छक्के जड़े, जो पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कनाडा (28 छक्के) के नाम था। अकेले सूर्यवंशी ने 15 और गनी ने 12 छक्के लगाए। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब एक ही पारी में दो बल्लेबाजों ने 10 या उससे ज्यादा छक्के मारे हों।

Vijay Hazare Trophy: तीन बल्लेबाजों ने जड़े 'रॉकेट' शतक

विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार किसी एक टीम के तीन बल्लेबाजों ने एक ही मैच में शतक लगाए।

  • 1. वैभव सूर्यवंशी (190 रन)
  • 2. बी. गनी (124* रन)
  • 3. आयुष लोहारुका (116 रन)

हैरानी की बात यह है कि इन तीनों ने अपने शतक 50 से भी कम गेंदों में पूरे किए। दुनिया में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि एक ही पारी में तीन बल्लेबाजों ने 50 से कम गेंदों में सेंचुरी मारी हो।

Vijay Hazare Trophy: गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

जहां बल्लेबाज रिकॉर्ड बना रहे थे, वहीं अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाज मिबोम मोसु के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होंने अपने 9 ओवरों में 116 रन लुटा दिए। यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+