बाबा इंद्रजीत: खून बहता रहा, दर्द होता रहा... फिर भी नहीं हारी हिम्मत, थामा बल्ला, जड़ दिया सबसे अधिक रन

Vijay Hazare Trophy 2023, Baba Indrajith: भारत में इन दिनों घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी खेला जा रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला हरियाणा और तमिलनाडु के बीच खेला गया। तमिलनाडु के खिलाफ हरियाणा ने 63 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है। दूसरी तरफ हरियाणा से हार झेलने के बाद तमिलनाडु की टीम विजय हजारी ट्रॉफी से बाहर हो गई।

तमिलनाडु को मिली हार: तमिलनाडु की टीम भले ही सेमीफाइनल मुकाबले को जीतने में कामयाब नहीं रही। लेकिन टीम के बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। बाबा इंद्रजीत ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी टीम की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने का काम किया। बाबा इंद्रजीत ने यह पारी तब खेली जब वह बुरी तरह से घायल थे।

Vijay Hazare Trophy 1

हरियाणा ने बनाए थे 293 रन: बता दें कि राजकोट स्टेडियम में हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 293 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। तमिलनाडु की टीम इसके जवाब में 47.1 ओवर में 230 रन बनाकर आउट हो गई। तेज गेंदबाज कंबोज ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 30 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु की तरफ से सबसे अधिक रन बाबा इंद्रजीत ने बनाए।

बुरी तरह चोटिल थे बाबा: बाबा इंद्रजीत ने 71 गेंद पर 64 बनाने का काम किया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट भी लगाए। बाबा इंद्रजीत मैदान के अंदर मुंह पर पट्टी बांधकर खेलने के लिए उतरे थे। दरअसल यह चोट बाबा इंद्रजीत को मैच के दौरान नहीं बल्कि बाथरूम में फिसलने से लगी थी। बाबा इंद्रजीत इनिंग्स ब्रेक के दौरान बाथरूम में फिसल गए जिसके चलते उनके होंठ फट गए।

बाबा ने जीता दिल: हालांकि इसके बावजूद भी उन्होंने टीम के लिए बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान कई बार उनके होंठ से खून निकलता रहा और वह दर्द में भी नजर आए। बीच में मैदान पड़ डॉक्टर को भी आना पड़ा। लेकिन बाबा इंद्रजीत ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार बल्लेबाजी करते रहे। बाबा इंद्रजीत के हौसले को देखकर फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+