VIDEO: कौन है यह मिस्ट्री गर्ल? जिसके लिए Virat Kohli ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, देखते ही दौड़कर लगा लिया गले

Virat Kohli: भारतीय टीम के धांसू खिलाड़ी विराट कोहली अपने गेम के अलावा मैदान से बाहर होने वाली गतिविधियों से भी दिल जीतने का काम करते हैं। कुछ ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला है। भारतीय खिलाड़ी का एक वीडियो वायरल हुआ है, इसे देखकर फैन्स वाहवाही कर रहे हैं।

जब भारतीय टीम अहमदाबाद एकदिवसीय मैच के लिए रवाना हो रही थी, उस समय एयरपोर्ट के ऊपर कुछ ऐसा ही घटनाक्रम हुआ, जिसे देखने के बाद कोहली को फैन्स सलाम ठोक रहे हैं। एक महिला को देखकर विराट कोहली ने अपना सुरक्षा घेरा तोड़ डाला।

virat kohli

कड़े सुरक्षा घेरे के बाद भी विराट कोहली इस महिला के पास चले गए और जाकर उसे गले लगा लिया। जिस समय उन्होंने ऐसा किया, पूरा क्राउड हूटिंग करने लगा। फैन्स के चेहरे पर ख़ुशी छा गई लेकिन एक सवाल भी सामने आया कि आखिर वह कौन थी, जिसे कोहली ने गले लगा लिया और सिक्योरिटी को दरकिनार कर दिया।

हवाई अड्डे पर कोहली को देखकर फैन्स चिल्ला रहे थे, तभी वह सुरक्षा से बाहर आकर किसी महिला की तरफ दौड़ने लगते हैं। इसके बाद वह उसके करीब जाकर गले से लगा लेते हैं। यह पल भर में ही हो गया। पलक झपकते ही हुए इस घटनाक्रम से जिज्ञासा पैदा हुई कि आखिर यह क्या हो गया?

Virat Kohli ने किसे लगाया गले?

हालांकि तमाम प्रयासों के बाद भी फैन्स को पता नहीं चल पाया कि वह कौन थी। मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानकारी सामने नहीं आ पाई। हो सकता है कि ओडिशा में कोहली के कोई परिचित लोग होंगे। उनके कोई दोस्त, रिश्तेदार आदि में से कोई होगा, जिसे देखकर कोहली पास में चले गए।

Virat Kohli का नहीं चला बल्ला

हवाई अड्डे पर दिल जीतने वाले कोहली मैदान पर ऐसा नहीं कर पाए और उनका बल्ला खामोश रहा। पहले वनडे मैच में बाहर रहने के बाद कोहली का बल्ला कटक में नहीं चला। अब अहमदाबाद एकदिवसीय मुकाबले में उनके ऊपर नजरें रहने वाली हैं कि वह कैसा प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+