VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन
Sachin Tendulkar Cries Video: भारतीय संगीत की अनमोल विरासत आशा भोंसले (Asha Bhosle) के निधन से देश भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। रविवार को जब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ मुंबई स्थित आशा ताई के आवास पर अंतिम दर्शन करने पहुंचे तो वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों और वीडियो में सचिन बार-बार अपने आंसू पोंछते और परिवार को सांत्वना देते नजर आए।
आशा भोसले को था क्रिकेट से भी गहरा लगाव ( Sachin Tendulkar Cries Video)
अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर आशा भोसले को क्रिकेट से भी गहरा लगाव था। सचिन तेंदुलकर से उनका बड़ा ही अनमोल रिश्ता था। सचिन जब आशा ताई के पार्थिव शरीर के पास पहुंचे तो वे काफी देर तक मौन खड़े रहे। उनकी आंखों से बहते आंसू इस बात की गवाही दे रहे थे कि यह क्षति उनके लिए व्यक्तिगत है। अंजलि तेंदुलकर भी इस दौरान काफी भावुक नजर आईं और उन्होंने परिवार के सदस्यों से बात कर उन्हें हिम्मत दी।

अर्जुन की शादी में पहुंची थीं आशा भोंसले
दोनों परिवारों के बीच की नजदीकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आशा भोंसले ने हाल ही में जामनगर में हुई अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शिरकत की थी। माना जा रहा है कि यह उनकी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति थी। सचिन के प्रति उनका स्नेह एक मां जैसा था, वहीं सचिन उन्हें अपनी मार्गदर्शक मानते थे। सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
आशा ताई को याद कर भावुक हुए सचिन
सचिन ने पोस्ट में लिखा था कि हमारे लिए आशा ताई परिवार जैसी थीं। आज इस दुख के लिए शब्द बहुत छोटे लग रहे हैं। एक पल के लिए दिल खामोश हो जाता है और अगले ही पल उनकी अनगिनत धुनों में खो जाता है जो उन्होंने हमें तोहफे में दी हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वक्त ठहर गया है। उन्होंने आगे लिखा कि वे अपनी अमर आवाज़ के जरिए हमेशा जीवित रहेंगी। हम आपको बहुत याद करेंगे, आशा ताई।
सचिन अक्सर कहते रहे हैं कि जब वे क्रिकेट के मैदान पर खराब दौर से गुजरते थे तो आशा ताई और लता दीदी के गाने ही उन्हें मानसिक शांति देते थे। दूसरी ओर आशा भोंसले भी सचिन की उपलब्धियों पर हमेशा गर्व व्यक्त करती थीं।












Click it and Unblock the Notifications