VIDEO: रोहित शर्मा की आंखों से छलके आंसू, बेटी के स्कूल में जाकर रो पड़े हिटमैन, आखिर क्या है मामला?
Rohit Sharma, Emotional Video: धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का एनुअल डे (Annual Day) एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस साल यह कार्यक्रम केवल बच्चों की परफॉरमेंस तक सीमित नहीं रहा। इस एनुअल डे में खेल और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी बेटी का हौसला बढ़ाने यहां पहुंचे थे।
रोहित का इमोशनल वीडियो वायरल (Rohit Sharma, Emotional Video)
अपनी बेटी समायरा को चीयर करने पहुंचे रोहित उस समय काफी इमोशनल नजर आए जब स्कूल के बच्चों ने "ऐ मेरे वतन के लोगों" गीत पर एक भावपूर्ण प्रस्तुति दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रोहित की आंखों में नमी साफ देखी जा सकती है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। रोहित शर्मा की आंखों में इस दौरान आंसू देखनो को भी मिली।

करण जौहर और करीना का 'समोसा' मोमेंट
बॉलीवुड का तड़का इस इवेंट में हमेशा की तरह लगा रहा। फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमें करीना कपूर खान समोसे का आनंद लेती नजर आ रही हैं। करण ने मजाक में उन्हें 'कार्बी डॉल' कहकर पुकारा। अंबानी स्कूल के इस फंक्शन में अमिताभ बच्चन अपनी पोती आराध्या बच्चन का प्रदर्शन देखने पहुंचे। इनके अलावा शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, और गौरी खान जैसे बड़े नाम भी अपने बच्चों को चीयर करते दिखाई दिए।
कब हुई थी स्कूल की स्थापना
मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में स्थित यह स्कूल न केवल अपने सेलिब्रिटी गेस्ट्स के लिए, बल्कि अपनी शिक्षा की गुणवत्ता के लिए भी जाना जाता है। इसकी स्थापना साल 2003 में नीता अंबानी द्वारा किया गया। जिसकी रैंकिंग साल 2024 में इसे दुनिया का टॉप IB (इंटरनेशनल बैकलॉरिएट) स्कूल घोषित किया गया। टाइम्स स्कूल सर्वे 2025 में इसे मुंबई के "टॉप इंटरनेशनल करिकुलम स्कूल" में नंबर 1 स्थान मिला है।












Click it and Unblock the Notifications