Vaibhav Suryavanshi को राष्ट्रपति के हाथों मिला बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति भवन में गूंजा नाम, देश ने किया सलाम!
Vaibhav Suryavanshi, Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar award: भारतीय क्रिकेट के फ्यूचर स्टार वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। महज 14 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान करने वाले बिहार के वैभव को अब एक बड़े सम्मान से नवाजा गया है। इसी कारण वह वर्तमान में चल रही विजय हजारे ट्रॉफी के बाकी मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
वैभव को मिला 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' (Vaibhav Suryavanshi, Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar award)
वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। अभी उनकी उम्र महज 14 साल है, लेकिन उनके नाम दर्ज रिकॉर्ड्स की फेहरिस्त बहुत लंबी हो चुकी है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव को अब भारत सरकार ने देश के सबसे बड़े बाल सम्मान, 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से नवाजा है।

राष्ट्रपति भवन में गूंजा बिहार का नाम
शुक्रवार, 26 दिसंबर को राजधानी दिल्ली का विज्ञान भवन एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। जब बिहार की टीम विजय हजारे ट्रॉफी में अपना मैच खेल रही थी, तब उनके सबसे स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी सफेद कुर्ता-पायजामा और नारंगी ब्लेजर पहने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सामने खड़े थे। राष्ट्रपति ने वैभव को उनकी असाधारण खेल प्रतिभा के लिए यह सम्मान प्रदान किया। जैसे ही वैभव का नाम पुकारा गया, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
वैभव ने किया कमाल
यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष की आयु के उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने खेल, कला, संस्कृति, बहादुरी या विज्ञान जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल की हो। वैभव ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में उन्होंने एक रिकॉर्ड तोड़ शतक जड़ा और टूर्नामेंट के पहले ही दिन 190 रनों की तूफानी पारी खेलकर कई कीर्तिमान अपने नाम किए।
वैभव आईपीएल इतिहास की नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज होने का गौरव हासिल किया। हाल ही में उन्होंने 190 रनों की रिकॉर्ड पारी खेलकर चयनकर्ताओं को हैरान कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications