Vaibhav Suryavanshi को देख खुद को रोक नहीं पाईं ये एक्ट्रेस, जोर से लगाया गले, तस्वीर वायरल

Vaibhav Suryavanshi Photo viral: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद प्लेऑफ में जगह बनाई। पंजाब किंग्स के लिए युवा खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य के अलावा नेहाल वढेरा ने भी अब तक बल्ले से अपना दमखम दिखाया है।

राजस्थान के खिलाफ मिली जीत (Vaibhav Suryavanshi Photo viral)

पंजाब किंग्स रविवार को राजस्थान के खिलाफ जीत हासिल कर प्लेऑफ में एंट्री कर ली। इस मुकाबले में राजस्थान के युवा 14 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर बल्ले से जलवा बिखेरने का काम किया। वैभव सूर्यवंशी ने महज 16 गेंदों में ताबड़तोड़ 40 रनों की पारी खेली। हालांकि, उनकी टीम मैच जीतने से महज 10 रन से चूक गई। लिहाजा पंजाब की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई कर गई।

Vaibhav Suryavanshi 1

वैभव सूर्यवंशी से मिली प्रीति जिंटा

मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक हैंडल X पर वीडियो शेयर किया गया। फ्रैंचाइज़ी ने पोस्ट को कैप्शन दिया कि स्कूल में फ्लेक्स लेवल: वैभव सूर्यवंशी। वीडियो की शुरुआत में प्रीति जिंटा राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल से बात करती हैं। कुछ देर तक युवा खिलाड़ी से बात करने के बाद वह यह कहते हुए एक तरफ चली जाती हैं, आपसे मिलकर अच्छा लगा। इसके बाद वह शशांक सिंह से कहती हैं कि वह 14 वर्षीय सूर्यवंशी से मिलना चाहती हैं।

गले लगाते हुए तस्वीर वायरल

इस बीच प्रीति जिंटा की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह युवा वैभव सूर्यवंशी को गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी को देखकर प्रीति जिंटा ताली बजाती हुई भी नजर आईं थीं। इस तस्वीर पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 32.50 की औसत से 195 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतकीय पारी भी खेली, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। वैभव ने इस सीजन में 14 चौके और 20 छक्के भी लगाए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+