U19 World Cup में एक बिहारी पड़ा सब पर भारी! Vaibhav Suryavanshi ने चौके-छक्कों से मचाई तबाही, हुआ कमाल
U19 World Cup, Vaibhav Suryavanshi: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 'सुपर-6' चरण के अपने पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत की। बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसे भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही गलत साबित कर दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।
वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक (U19 World Cup, Vaibhav Suryavanshi)
भारत के लिए युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर तेज शुरुआत दी। वैभव ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलते हुए मात्र 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। वैभव की इस पारी ने भारतीय टीम को शुरुआती ओवरों में ही बड़े स्कोर की नींव रखने में मदद की।

कप्तान आयुष म्हात्रे हुए चोटिल
भारत को पहला झटका पारी के पांचवें ओवर में लगा, जब सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज 16 गेंदों पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जॉर्ज ने अपनी संक्षिप्त पारी में तेजी से रन बटोरे और पहले विकेट के लिए 44 रनों की अहम साझेदारी की। 5 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 52 रन था। पारी के 8वें ओवर में एक चिंताजनक स्थिति तब पैदा हुई जब भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे चोटिल हो गए।
आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज वेब्स्टर मधिधि की एक हार्ड लेंथ गेंद को बैकफुट पर डिफेंस करने की कोशिश में आयुष चूक गए और गेंद सीधे उनके हाथ पर जा लगी। कप्तान दर्द से कराहते नजर आए, जिसके बाद तुरंत फिजियो को मैदान पर बुलाना पड़ा। हालांकि, शुरुआती प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने खेलना जारी रखने का साहस दिखाया। कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाती हुई नजर आई।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन।
जिम्बाब्वे: सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे (कप्तान), नाथानियल ह्लाबंगाना (विकेटकीपर),ध्रुव पटेल, कियान ब्लिगनॉट, ब्रैंडन सेंजरे, लीरॉय चिवाउला, माइकल ब्लिगनॉट,तकुद्ज्वा माकोनी, टाटेंडा चिमुगोरो, पनाशे माजाई, वेब्स्टर माधिधी।












Click it and Unblock the Notifications