Vaibhav Suryavanshi ने सेमीफाइनल में बरसाए ताबड़तोड़ रन! बांग्लादेशी गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया

Vaibhav Suryavanshi hit sixes: भारतीय क्रिकेट के युवा ताबड़तोड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने शानदार बल्लेबाजी से फैंस का ध्यान खींच लिया है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के निर्णायक सेमीफाइनल मुकाबले में इस 14 वर्षीय खिलाड़ी ने बांग्लादेश 'ए' के खिलाफ 195 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए 38$ रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

वैभव ने बल्ले से मचाई तबाही (Vaibhav Suryavanshi hit sixes)

दोहा में खेले जा रहे इस मैच में वैभव ने अपनी छोटी पारी के दौरान 4 छक्के और 2 चौके लगाए, जिसने भारत 'ए' की जीत की नींव रखी। बांग्लादेश 'ए' ने भारत 'ए' के सामने 195 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। सतह धीमी होने की खबरों के बीच भारतीय सलामी बल्लेबाजों पर टीम को तेज शुरुआत देने की जिम्मेदारी थी और वैभव सूर्यवंशी ने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

Vaibhav Suryavanshi 1

टीम ने बनाए 19 गेंदों में 50 रन

वह पहली गेंद से ही बड़े शॉट्स लगाने के मूड में दिखे। उन्होंने जिस दूसरी गेंद का सामना किया, उस पर एक विशाल छक्का लगाकर भारत 'ए' के चेज की शुरुआत की। उन्होंने इसके बाद एक और छक्का और एक चौका जड़ते हुए पहले ओवर में 19 रन बटोर लिए। दूसरे ओवर में भी वैभव का बल्ला शांत नहीं हुआ। उन्होंने स्पिनर महरोब को लगातार दो छक्के जड़े। वैभव की इस आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत 'ए' ने केवल 19 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए, जो एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में सबसे तेज़ 50 रन हैं।

38 रन बनाकर लौटे पवेलियन

वैभव ने ऊपरी क्रम में अपना काम बखूबी किया और 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अपनी इस तूफानी 'कैमियो' पारी के जरिए उन्होंने न केवल टीम को शानदार शुरुआत दी, बल्कि एक बार फिर दुनिया को अपनी प्रतिभा की याद दिला दी। उनकी निडर और आक्रामक बल्लेबाजी ने एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए ज़रूरी आत्मविश्वास टीम को दिया है। 14 साल की उम्र में इस तरह के दबाव वाले मैच में ऐसा प्रदर्शन करना वाकई कमाल का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+