Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vaibhav Suryavanshi की आंखों में खुशी, दिल में यशस्वी जायसवाल, शतक के बाद मनाया जबरदस्त जश्न

Vaibhav Suryavanshi Instagram Post: भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले (लीड्स) में शतक जड़कर सभी का दिल जीत लिया। यह शतक सिर्फ रन बनाने की कहानी नहीं थी, बल्कि हौसले, जज्बे और दर्द से लड़ने की मिसाल भी था। हाथ में तेज़ क्रैम्प्स और चेहरे पर दर्द के बावजूद, 23 साल के इस बल्लेबाज ने इंग्लिश गेंदबाज़ों को करारा जवाब दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने की तारीफ (Vaibhav Suryavanshi Instagram Post)

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने खूब धमाल मचाया था। दोनों ने कई मुकाबलों में टीम को तेज शुरुआत दी और मैदान के साथ-साथ उनके बीच अच्छी दोस्ती भी देखने को मिली। अब जब यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में शानदार शतक जड़ा तो वैभव सूर्यवंशी खुद को रोक नहीं पाए।

Vaibhav Suryavanshi 1

वैभव सूर्यवंशी ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खास लम्हे को शेयर करते हुए यशस्वी की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि बहुत बढ़िया शुरुआत। इस वीडियो में वैभव की खुशी साफ झलक रही थी, जैसे कि उन्होंने खुद शतक बनाया हो। इसे पहले आईपीएल 2025 के दौरान जब वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक ठोका था, तब यशस्वी जायसवाल ने सोशल मीडिया पर उन्हें "भविष्य का सुपरस्टार" बताया था।

मुश्किल पिच पर बनाया शतक

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 159 गेंदों में शतक लगाया। जिसमें 16 शानदार चौके और एक गगनचुंबी छक्का शामिल था। यशस्वी ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और हर ढीली गेंद को बाउंड्री तक पहुंचाया। उनका यह शतक उस समय आया जब इंग्लैंड की गेंदबाज़ी में धार नहीं थी और यशस्वी ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए सभी दिशाओं में रन बटोरे। शतक पूरा करने का पल बेहद भावुक था।

इस पारी के साथ यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया। वह उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए जिन्होंने इंग्लैंड में डेब्यू टेस्ट पारी में शतक लगाया। इस सूची में शामिल हैं।

विजय मर्चेंट (1952, हेडिंग्ले)
सौरव गांगुली (1996, लॉर्ड्स)
मुरली विजय (2014, ट्रेंट ब्रिज)
संदीप पाटिल (1982, मैनचेस्टर)

Vaibhav Suryavanshi 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+